देवी पूजा में दिखी आपसी सौहार्द की झलक
नगर परिषद के उपसभापति कयूम अंसारी व व्यवसाय सह समाजसेवी रोहित सिकारिया ने संयुक्त रूप से लगातार दूसरे दिन दुर्गा मंदिर व पूजा मंडप में साफ-सफाई अभियान चलाया।
बेतिया। नगर परिषद के उपसभापति कयूम अंसारी व व्यवसाय सह समाजसेवी रोहित सिकारिया ने संयुक्त रूप से लगातार दूसरे दिन दुर्गा मंदिर व पूजा मंडप में साफ-सफाई अभियान चलाया। वहीं मंगलवार को मां भवानी के डोली को उप सभापति कयूम अंसारी कंधे पर उठाकर शहर का भ्रमण कर सामाजिक सौहार्द का मिशाल कायम कर लिया। यहीं नहीं कयूम अंसारी ने मां भगवती की जमकर जयकारे लगाते हुए शहर का भ्रमण किया। यहां बता दे कि दूसरे दिन ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर की जमकर साफ-सफाई की और शहर के पावर हाउस, बंगाली कॉलोनी, नाजनी चौक, इलमराम चौक आदि जगहों पर पूजा मंडपों के आस-पास स्वयं साफ-सफाई की। और मां दुर्गा में अपनी आस्था भी जताई। जहां से व्यवसाई रोहित सिकारिया व उप सभापति कयूम अंसारी डोली को कंधे पर लिया और मां को मां की जय कारे के साथ उसे शहर के कई जगहों पर भ्रमण किए।