शक्ति केंद्र टोली की क्षेत्रीय बैठक में शामिल होंगे भाजपा कार्यकर्ता
बेतिया । शहर के अस्पताल रोड स्थित डॉ. मदन प्रसाद शहर के अस्पताल रोड स्थित डॉ. मदन प्रसाद जायसवाल स्मृति सभागार में गुरूवार को भाजपा नेताओं की बैठक हुई।
बेतिया । शहर के अस्पताल रोड स्थित डॉ. मदन प्रसाद जायसवाल स्मृति सभागार में गुरूवार को भाजपा नेताओं की बैठक हुई। बैठक में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी, पश्चिम चम्पारण के सांसद सह प्रदेश उपाध्यक्ष डा. संजय जायसवाल, जिलाध्यक्ष गंगा प्रसाद पांडेय सहित कई नेता शामिल हुए। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि 20 जनवरी को शक्ति केंद्र टोली की क्षेत्रीय बैठक पिपराकोठी एवं कोटवा के बीच एनएएच 28 के किनारे मठ बनवारी गांव में मदर डेरी के पास होगी, जिसमें जिला कार्य समिति पूर्व भाजपा पदाधिकारी, मंच मोर्चा के पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, मंडल मंच मोर्चा पदाधिकारी, शक्ति केंद्र टोली प्रभारी सहित हजारों कार्यकर्ता भाग लेंगे। क्षेत्रीय बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री सह बिहार प्रदेश प्रभारी भूपेंद्र यादव शामिल होंगे। इस दौरान वे वहां लोक सभा चुनाव बिगुल फूंकेंगे तथा कार्यकर्ताओं का मार्ग दर्शन करेंगे। स्मृति सभागार में आयोजित बैठक में मोतिहारी में आयोजित होने क्षेत्रीय बैठक की सफलता पर विभिन्न पहलूओं पर चर्चा की गई। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेंद्र मिश्र, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजय रंजन ठाकुर, दिपेंद्र सरार्फ, मीडिया प्रभारी मुकेश सहाय उर्फ गांधी बाबा, जिला उपाध्यक्ष उमाकांत ¨सह, पन्नालाल साह, गुड्डू झा, लालबाबू राय, र¨वद्र शर्मा, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष ¨रकी गुप्ता, पारस यादव, महामंत्री रवि ¨सह, रूपक श्रीवास्तव, ¨मटू पांडेय, सुशील जायसवाल, किरण देवी, उमेश सिन्हा, र¨वद्र शर्मा, छठू शर्मा, मनूबाबू कुशवाहा, पप्पू ¨सह, अनिल गुप्ता, राजकिशोर ठाकुर, रामेश्वर चौरसिया, हरिहर साह, अनिल वर्मा, चंद्रशेखर ¨सह, मन्ना मिश्र, चंद्रमा ¨सह, राजेश उपाध्याय सहित कई लोग शामिल रहे।