सीएम के आगमन से पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन पत्र जारी
बेतिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के चंपारण आगमन के 20 घंटे पहले भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह पश्चिम चंपारण के सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने एक अभिनंदन पत्र जारी किया है।
बेतिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के चंपारण आगमन के 20 घंटे पहले भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह पश्चिम चंपारण के सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने एक अभिनंदन पत्र जारी किया है। उन्होंने सीएम का चंपारण में हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत किया है। साथ ही ग्रामीण सड़कों के निर्माण में खामियों पर सीएम का ध्यान आकृष्ट कराया है। कहा है कि सड़कों की गुणवत्ता मानक के अनुरूप नहीं है। यह बिना अभियंता की मिलीभगत के संभव नहीं है। आप जिस विधान सभा क्षेत्र में आ रहे है, कृपया उस विधान सभा क्षेत्र की ग्रामीण सड़कों की गुणवत्ता की उच्च स्तरीय जांच करा लें। कई खराब सड़कें मिलेंगी जिसमें अभियंता और संवेदकों की संलिप्तता है। ऐसा ही एक प्रमाण पश्चिम चंपारण संसदीय क्षेत्र के मझौलिया में है। प्रखंड अंतर्गत एलईओ-141 थवईया-सिखईया पीएमजीएसवाई पथ वर्ष 2017-18 का बेतिया प्रमंडल में है। इस पथ में बिना निर्माण कार्य प्रारंभ किए अग्रिम भुगतान अभियंता की मिलीभगत से किया गया है। मेरे संज्ञान में आया है कि इस गबन को वैध रूप देने के लिए अभियंता के साथ-साथ राजनेता भी लगे हुए हैं। जिस इलाके में कभी बाढ़ आई नहीं उसे भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्र दिखाकर निर्माण कार्य करा कर राशि का गबन करने का काम चल रहा है।