पश्चिमी चंपारण में भाजपा क्रीड़ा मंच का सम्मान समारोह, इंडोनेशिया में चमकने वाले खिलाड़ियों को मेडल
भाजपा क्रीड़ा मंच ने नरकटियागंज में भव्य खेल सम्मान समारोह आयोजित किया, जिसमें राज्य और राष्ट्रीय स्तर के करीब पांच ...और पढ़ें
-1791638911197_m.webp)
भाजपा क्रीड़ा मंच की ओर से भव्य खेल सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
जागरण संवाददाता, नरकटियागंज (पश्चिमी चंपारण)। BJP Krida Manch: सेवा संकल्प अभियान के तहत शनिवार को पश्चिमी चंपारण के नरकटियागंज में भाजपा क्रीड़ा मंच की ओर से भव्य खेल सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले करीब पांच दर्जन राज्य और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में केंद्रीय कोयला एवं खान राज्यमंत्री सतीश चंद्र दुबे, विधायक राम सिंह, समृद्ध वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष रूपक श्रीवास्तव, नगर सभापति रीना देवी और उपसभापति पूनम देवी सहित कई गणमान्य अतिथि शामिल हुए। अतिथियों ने सभी खिलाड़ियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर उनका हौसला बढ़ाया।

इन्होंने बढ़ाया मान
समारोह के दौरान स्वात खेल में इंडोनेशिया जाकर देश का परचम लहराने वाले आसिफ अनवर को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
इसके अलावा फुटबॉल, गौनाहा सीठी क्लब, गतका, सेपक टकरा, साइकिलिंग और एथलेटिक्स में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले दर्जनों खिलाड़ियों को भी पुरस्कृत किया गया।
महिला फुटबॉल मुकाबला
इस अवसर पर स्थानीय उच्च विद्यालय के मैदान में एकलव्य क्लब गौनाहा और टाउन क्लब नरकटियागंज के बीच रोमांचक महिला फुटबॉल मैच खेला गया।
निर्धारित समय तक दोनों टीमें बराबरी पर रहीं, जिसके बाद टाई ब्रेकर का सहारा लिया गया। टाई ब्रेकर में एकलव्य क्लब गौनाहा ने टाउन क्लब को 5-3 से पराजित कर मुकाबले पर कब्जा जमाया।
खिलाड़ियों को प्रोत्साहन
मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि "जो खेलेगा, वही खिलेगा" के संकल्प के साथ देश और राज्य की सरकारें लगातार काम कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि आज के समय में उभरते हुए खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए बेहतरीन अवसर और मंच प्रदान किए जा रहे हैं।
