मंदिर बनाकर भाजपा ने पूरा किया अपना वादा : नित्यानंद राय
बेतिया। केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने बैरिया शहीद भगत सिंह खेल मैदान में शुक्रवार को चुनावी
बेतिया। केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने बैरिया शहीद भगत सिंह खेल मैदान में शुक्रवार को चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काम करने पर विश्वास रखते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा था कि राम मंदिर बनाएंगे, जिसे पूरा किया। इसके साथ ही उन्होंने कश्मीर में धारा 370 को समाप्त किया। वहीं कोरोना काल में देश की जनता के लिए राशन, रसोई गैस एवं कई तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई। जिसके चलते वैश्विक महामारी में भी देश की जनता को खाने में किसी प्रकार की कमी नहीं हुई। मंत्री ने पखनाहा से उत्तर प्रदेश तक गंडक नदी पर 12 किलोमीटर पुल के निर्माण का कार्य कराने की बात कही। बताया कि बहुत जल्द पुल बनाने की दिशा में कार्य शुरू किया जाएगा। इसमें बिहार और उत्तर प्रदेश जाने में काफी सहूलियत होगी। बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में विकास कार्य तेजी से हुआ है। आयुष्मान योजना के तहत गरीबों का मुफ्त इलाज किया जाता है। कार्यक्रम में सम्राट चौधरी ने तेजस्वी यादव पर कटाक्ष करते हुए कहा कि तेजस्वी यादव दस लाख नौकरी देने की बात कर रहे हैं। लेकिन पंद्रह साल के शासन काल में बेरोजगारों को कितनी नौकरी मिली? बताया कि यूपीए की सरकार में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सोनिया गांधी के इशारे पर सरकार चलाते थे। सम्राट चौधरी ने जनता से अपील की कि वे अपना वोट एनडीए प्रत्याशी नारायण प्रसाद को दें। कार्यक्रम का संचालन सांसद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह ने किया। अध्यक्षता हरिहर साह ने की। मौके पर प्रत्याशी नारायण प्रसाद साह, सुदर्शन मिश्र, चंद्रशेखर राव, उमेश पांडेय, पन्ना लाल साह, पप्पू सिंह, मंगल चौधरी, कन्हैया शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।