आमजन के सुझाव पर भाजपा बनाएगी चुनाव घोषणा पत्र
बेतिया। भारतीय जनता पार्टी आम आवाम की राय और सुझाव के आलोक में लोकसभा चुनाव 2019 के लिए घोषणापत्र तैयार करेगी। इसके लिए सभी विधानसभा क्षेत्रों से लोगों की राय ली जाएगी।
बेतिया। भारतीय जनता पार्टी आम आवाम की राय और सुझाव के आलोक में लोकसभा चुनाव 2019 के लिए घोषणापत्र तैयार करेगी। इसके लिए सभी विधानसभा क्षेत्रों से लोगों की राय ली जाएगी। लोग पार्टी द्वारा उपलब्ध कराई गई पर्ची में अपनी देंगे। सभी पर्ची को संग्रहित कर दिल्ली भेजा जाएगा। वहां इसके अध्ययन के बाद चुनाव के लिए घोषणापत्र तैयार होगा। बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा नेताओं ने पर्ची के माध्यम से अपने विचार व्यक्त किए। भाजपा जिलाध्यक्ष गंगा प्रसाद पांडेय ने सबसे पहले बक्से में अपनी पर्ची डाली। जिलाध्यक्ष ने बताया कि भारत के मन की बात मोदी जी के साथ नामक इस अभियान के तहत भाजपा पूरे देश के लोगों की मन की बात जानेगी। लोगों के मन की बात जानने के लिए सभी विधानसभा क्षेत्रों में रथ पहुंचेगा। रथ में एक बक्सा भी रहेगा। यह अभियान 5 मार्च तक चलेगा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस दौरान सभी विधानसभा क्षेत्र के किसान, युवाओं, महिलाओं, नौकरीपेशा लोगों, व्यवसायियों, छात्र-छात्राओं की मन की बात जानने की कोशिश होगी। पर्ची के अलावा लोग ई-मेल और सेलफोन से भी अपने मन की बात पार्टी कार्यालय तक पहुंचा सकते हैं। मौके पर भाजपा नेता सह पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेंद्र मिश्र, आनंद ¨सह, गोनौली पंचायत के मुखिया सह वरीय जिला उपाध्यक्ष उमाकांत ¨सह, रवि ¨सह, संजीव पांडेय उर्फ ¨मटू, गुड्डू झा, किशोर ¨सह, पन्नालाल साह, संजय मिश्र, मनोज ¨सह, चंद्रशेखर ¨सह, विभय रंजन चौबे, लालबाबू राय, बिट्टू कुमार राय, र¨वद्र शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।