बिंदा सिंह हत्या मामले में पूर्व मुखिया समेत पांच पर प्राथमिकी
भितहा, भुईँधरवा गांव निवासी किसान ¨बदा ¨सह पटेल की हत्या मामले में पूर्व मुखिया समेत पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
बगहा। भितहा, भुईँधरवा गांव निवासी किसान ¨बदा ¨सह पटेल की हत्या मामले में पूर्व मुखिया समेत पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी मृतक की छोटी बहू सुशीला देवी के आवेदन पर दर्ज की गई है। भुईँधरवा पंचायत के पूर्व मुखिया सह मुखिया पति चंदेश्वर ¨सह समेत हजारी पटेल ,संजय पटेल , कन्हैया पटेल व नागेंद्र पटेल को नामजद किया गया है। आरोप है कि पूर्व में नल जल योजना का काम मुखिया के द्वारा कराया जा रहा था। मृतक की भूमि में जबरन निर्माण का कार्य कराया जा रहा था। इसको लेकर विवाद हुआ था। प्राथमिकी में आरोपियों से चार वर्ष पूर्व के भूमि विवाद का भी उल्लेख किया गया है। इसी कारण आरोपियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार दास ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शीघ्र ही इस कांड के आरोपियों की गिरफ्तारी होगी। पहुंचे मृतक के पुत्र तो मचा कोहराम पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव उसके दरवाजे पर रखा हुआ था। शनिवार को उसके दोनों पुत्रों के घर पहुंचने के बाद एक बार फिर पूरे गांव में कोहराम मच गया। मृतक के दोनों पुत्र हरिचंद्र ¨सह पटेल और गुड्डू पटेल अपने पिता के शव से लिपटकर रोने लगे। दोनों बेटों को रोता देख गांव के लोगों की आंखें भी नम हो गई। सबों ने कहा कि इस घटना को जिसने भी अंजाम दिया है। वह बहुत गलत किया है। ¨बदा ¨सह पटेल गांव के लोगों के मान सम्मान के लिए सदैव संघर्ष किए हैं। चार घंटे तक धरना पर बैठे रहे दोनों पुत्र
घर के दरवाजे पर पिता की गोली मारकर हत्या किए जाने के विरोध में दोनों पुत्र शनिवार की सुबह धरना पर बैठ गए। मृतक के दोनों पुत्र हरिचंद्र ¨सह पटेल और गुड्डू पटेल ने बताया कि हत्यारे खुलेआम घूम रहे हैं और पुलिस अभी जांच की बात कह रही है। जब तक हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होगी,तब तक शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। हालांकि धरना की सूचना मिलते थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे । गांव के गणमान्य लोगों द्वारा दोनों पुत्रों को समझाया बुझाया गया। थानाध्यक्ष ने अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिया । उसके बाद दाह संस्कार किया गया।