विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार से मेला देखने नेपाल गया युवक, खिड़की तोड़कर घर से जेवर उड़ाए; फिर अनोखा वीडियो वायरल

By prabhat MishraEdited By: Dharmendra Singh
Published: Tue, 15 Sep 2026 05:11 PM (IST)

नरकटियागंज का एक युवक तीज मेला देखने नेपाल गया, जहां उसे चोरी के आरोप में पकड़ा गया। युवक ने एक ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, नरकटियागंज (पश्चिम चंपारण)। तीज मेला देखने नेपाल पहुंचे गौनाहा थाना क्षेत्र के मंगुराहा के सुंदर बस्ती टोला निवासी युवक सूरज कुमार को ठोरी के लोगों ने चोरी के आरोप में पकड़कर नेपाल पुलिस को सौंप दिया है।

घटना नेपाल के ठोरी बड़ा गांव की बताई गई है। गृहस्वामी धीर सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह घर में कोई नहीं था। उनके पिता बगीचे में आराम कर रहे थे, जबकि मां तीज पूजा के लिए बाहर गई थीं।

इसी दौरान  युवक ने खिड़की तोड़कर घर में प्रवेश किया और सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हो गया। करीब दो घंटे बाद धीर सिंह अपने रिसोर्ट से घर पहुंचे तो खिड़की टूटी मिली।

आसपास के लोगों से पूछताछ में एक युवक को झोला लेकर जाते देखे जाने की जानकारी मिली। खोजबीन के दौरान वह घर से करीब दो किलोमीटर दूर मिला।

ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। गृहस्वामी के अनुसार युवक नशे की हालत में था। पूछताछ में उसने तीज मेला देखने नेपाल आने की बात कही। ग्रामीणों ने उसे एक घर में बंद कर नेपाल पुलिस को सूचना दी। लेकिन वहां से भी खिड़की तोड़कर वह भाग निकला।

हालाकि करीब आधे घंटे बाद उसे दोबारा पकड़ लिया गया। उसके पास से कुछ नगदी और जेवर बरामद हुए हैं। नेपाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।