विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जंगल सफारी में अचानक दिखा बाघ, VTR के मंगुराहा में पर्यटकों को मिला रोमांचक अनुभव

By Vivek Kumar Edited By: Ajit kumar
Published: Thu, 23 Apr 2026 04:38 PM (IST)

Bihar Wildlife Tourism: वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मंगुराहा वन क्षेत्र में जंगल सफारी के दौरान पर्यटकों को बाघ के दर्शन ...और पढ़ें

मंगुराहा में जंगल सफारी के दौरान टहलता बाघ। फोटो सौ. पर्यटक

मंगुराहा में जंगल सफारी के दौरान टहलता बाघ। फोटो सौ. पर्यटक

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र, गौनाहा/ वाल्मीकिनगर (पश्चिम चंपारण)। Valmiki Tiger Reserve Safari: वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मंगुराहा वन क्षेत्र में पहुंचे पर्यटकों को उस समय यादगार अनुभव मिला, जब जंगल सफारी के दौरान सफारी ट्रैक पर बाघ चहलकदमी करता नजर आया।

कुछ देर तक बाघ रास्ते पर टहलता रहा, जिसे पर्यटकों ने करीब से देखा और कैमरे में कैद किया।

प्राकृतिक सुंदरता ने किया अभिभूत

नरकटियागंज से आए पर्यटकों ने बताया कि मंगुराहा की हरियाली, शांत वातावरण और प्राकृतिक दृश्य किसी बड़े पर्यटन स्थल से कम नहीं हैं। घने जंगल और स्वच्छ हवा ने उन्हें खासा प्रभावित किया।

कई वन्यजीवों का भी दीदार

सफारी के दौरान पर्यटकों को भालू का भी नजदीक से दीदार हुआ। इसके अलावा जंगली सूअर, हिरण और मोर जैसे कई वन्यजीवों को देखकर पर्यटक रोमांचित हो उठे।

पर्यटकों का खास अनुभव

मोतिहारी से पहुंचे पर्यटकों ने बताया कि उन्होंने जितना सुना था, उससे कहीं अधिक यहां देखने को मिला। जंगल सफारी के दौरान वन्यजीवों को इतने करीब से देखना उनके लिए यादगार पल बन गया।

पर्यटन स्थलों का भी किया भ्रमण

पर्यटकों ने क्षेत्र के अन्य प्रमुख स्थलों का भी दौरा किया, जिनमें गंडक बराज, इको पार्क और जंगल कैंप शामिल हैं। साथ ही नरदेवी, जटाशंकर और कौलेश्वर मंदिर में भी दर्शन किया।

वन विभाग सुरक्षा और सुविधा पर सतर्क

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पर्यटकों की सुरक्षा और सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाता है। उपलब्ध संसाधनों में बेहतर व्यवस्था देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

पर्यटन विकास की संभावनाएं

पर्यटकों का कहना है कि यदि यहां पर्यटन सुविधाओं को और विकसित किया जाए, तो यह क्षेत्र देश-विदेश के पर्यटकों के लिए प्रमुख आकर्षण बन सकता है।