विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नौकरी चाहिए तो पश्चिम चंपारण के चनपटिया पहुंचिए, 162 कंपनियों ने लगाया रोजगार का मेला

Published: Sun, 30 Aug 2026 07:20 PM (GMT+05:30)

चनपटिया में विधायक अभिषेक रंजन की पहल पर आयोजित रोजगार मेले में 162 कंपनियों ने भाग लिया। पश्चिम चंपारण, मोतिहारी ...और पढ़ें

कतार में खड़े शिक्षित बेरोजगार। जागरण

कतार में खड़े शिक्षित बेरोजगार। जागरण

HighLights

  1. चनपटिया में विधायक अभिषेक रंजन ने रोजगार मेला आयोजित किया।

  2. 162 कंपनियों ने 7000 से अधिक युवाओं का साक्षात्कार लिया।

  3. मेले में 3000 से ज्यादा युवाओं को नौकरी मिली।

संवाद सूत्र, चनपटिया (पश्चिम चंपारण)। नौकरी की तलाश में रविवार को चनपटिया नगर स्थित गणेश प्रसाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का परिसर युवाओं से गुलजार रहा।

विधायक अभिषेक रंजन की पहल पर आयोजित रोजगार मेले में पश्चिम चंपारण के साथ मोतिहारी और गोपालगंज से भी बड़ी संख्या में युवक-युवतियां पहुंचे। हाथों में बायोडाटा और आंखों में रोजगार की उम्मीद लिए अभ्यर्थियों ने विभिन्न कंपनियों के स्टॉल पर आवेदन किया और साक्षात्कार दिया।

162 कंपनियों ने दिया रोजगार का मौका

विधायक अभिषेक रंजन ने बताया कि रोजगार मेले में राज्य और देश के विभिन्न हिस्सों से कुल 162 निजी कंपनियों ने भाग लिया। टाटा मोटर्स, एलआईसी, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस, आशीर्वाद माइक्रोफाइनेंस, वीवो और ब्लिंकिट समेत ऑटोमोबाइल क्षेत्र की कई कंपनियां मेले में पहुंचीं। कंपनियों के प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों की योग्यता और अनुभव के आधार पर चयन प्रक्रिया पूरी की।

7000 से अधिक युवाओं ने कराया निबंधन

रोजगार मेले में पश्चिम चंपारण के अलावा मोतिहारी और गोपालगंज से पहुंचे 7000 से अधिक शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों ने रोजगार के लिए निबंधन कराया। विभिन्न कंपनियों के स्टॉल पर सुबह से ही साक्षात्कार देने के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। देर शाम तक चयन प्रक्रिया चलती रही।

3000 से अधिक का हुआ चयन

कंपनियों ने अभ्यर्थियों की योग्यता के आधार पर 3000 से अधिक युवक-युवतियों का चयन किया। इनमें सबसे अधिक करीब 450 अभ्यर्थियों को टाटा मोटर्स में रोजगार मिला। चयनित युवाओं को कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों के हाथों ऑफर लेटर भी प्रदान किया गया। इससे युवाओं में उत्साह देखने को मिला।

युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल

विधायक ने कहा कि रोजगार मेला युवाओं को अपने पैरों पर खड़ा होने का अवसर देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रमेश कुमार मिश्र ने कहा कि बेरोजगारी बड़ी सामाजिक समस्या है।

ऐसे समय में युवाओं को रोजगार से जोड़ने का प्रयास सराहनीय है। मौके पर कांग्रेस नेता शत्रुधन सिंह, रवि कश्यप, राकेश कुमार, मखदूम अंसारी, नेहाल अहमद, विवेक कुमार, शकील अंसारी और फिरोज आलम समेत अन्य मौजूद रहे।