West Champaran : दक्षिण भारतीय मंदिर की तर्ज पर सजेगा पंडाल, चलंत प्रतिमा बढ़ाएगी दुर्गा पूजा का आकर्षण
South Indian Temple Pandal : नरकटियागंज में इस वर्ष दुर्गा पूजा पंडाल दक्षिण भारतीय मंदिर की भव्य कलाकृति पर आधारित ...और पढ़ें

Durga Puja Pandal 2026 : दुर्गा पूजा की तैयारी को लेकर बैठक करते संगठन के लोग। जागरण
HighLights
पंडाल दक्षिण भारतीय मंदिर की तर्ज पर बनेगा।
मुजफ्फरपुर के मूर्तिकार विशेष चलंत प्रतिमा बनाएंगे।
पूजा आयोजन पर लगभग 10 लाख रुपये खर्च होंगे।
संवाद सहयोगी, नरकटियागंज (पश्चिम चंपारण)। Moving Durga Idol : दुर्गा पूजा में हर वर्ष कुछ नया देखने की उम्मीद लगाए बैठे श्रद्धालुओं के लिए इस बार नरकटियागंज में दक्षिण भारतीय मंदिर की भव्य कलाकृति आकर्षण का केंद्र बनेगी।
आर्य समाज मंदिर रोड स्थित दुर्गा पूजा समिति ने इस वर्ष पंडाल को दक्षिण भारतीय मंदिर की तर्ज पर सजाने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही विशेष चलंत प्रतिमा का निर्माण भी कराया जाएगा। पूजा आयोजन को भव्य स्वरूप देने के लिए समिति ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
दक्षिण भारतीय मंदिर की तर्ज पर बनेगा पंडाल
रविवार को हुई समिति की बैठक में दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। समिति के अध्यक्ष कुश प्रियदर्शी ने बताया कि इस वर्ष पूजा पंडाल को दक्षिण भारतीय मंदिर की तर्ज पर भव्य स्वरूप दिया जाएगा।
पंडाल श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। इसकी कलाकृति और सजावट को आकर्षक बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
मुजफ्फरपुर के मूर्तिकार बनाएंगे चलंत प्रतिमा
समिति की ओर से हर वर्ष की तरह इस बार भी विशेष चलंत प्रतिमा का निर्माण कराया जाएगा। प्रतिमा निर्माण की जिम्मेदारी मुजफ्फरपुर के अनुभवी मूर्तिकारों को सौंपी गई है। समिति के अनुसार, प्रतिमा को आकर्षक स्वरूप देने के साथ पूजा आयोजन को व्यवस्थित बनाने की तैयारी की जा रही है।
10 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान
पूजा आयोजन, पंडाल निर्माण, विद्युत सज्जा, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य मदों में करीब 10 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। समिति के सदस्यों ने आयोजन को भव्य बनाने के लिए आवश्यक तैयारियों पर विचार-विमर्श किया।
सदस्यों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा
बैठक में पूजा आयोजन को भव्य, आकर्षक और व्यवस्थित बनाने के लिए समिति के सदस्यों के बीच अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई। समिति के पदाधिकारियों ने क्षेत्रवासियों से पूजा आयोजन में सहयोग करने की अपील की।
बैठक में पिंटू गुप्ता, शिवनारायण गुप्ता, सुनील जायसवाल, बिट्टू कुमार, जयकिशन ठाकुर, अखिलेश कुमार, आशीष जायसवाल, लव प्रियदर्शी, अनिकेत कश्यप, अशोक कुमार, बडेलाल गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
