बिहार पहुंचीं 90s की क्वीन करिश्मा कपूर, टन टना टन...पर लोलो संग झूमे प्रशंसक
Bollywood News Bihar Update: 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री करिश्मा कपूर एक शोरूम के उद्घाटन के लिए बेतिया पहुंचीं, ...और पढ़ें

जुड़वा फिल्म के गाने पर डांव करतीं करिश्मा कपूर।
HighLights
करिश्मा कपूर बेतिया में शोरूम उद्घाटन के लिए पहुंचीं।
प्रशंसकों की भारी भीड़ उमड़ी, सुरक्षा घेरा तोड़ने का प्रयास।
'टन टना टन' गाने पर डांस कर दर्शकों का मनोरंजन किया।
संवाद सहयोगी, बेतिया (पश्चिम चंपारण)। Karisma Kapoor Visit Bettiah: 90 के दशक की मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर शनिवार की दोपहर एक शो रूम के उद्घाटन के सिलसिले में बेतिया पहुंचीं।
बेतिया पहुंचने पर उनके स्वागत और सुरक्षा के लिए सुप्रिया रोड में पुलिस बलों की भारी तैनाती की गई थी। दोपहर 1:33 बजे जैसे ही करिश्मा कपूर का आगमन हुआ, एनएच 727 पर वाहनों का जाम लग गया।
फैंस में दिखी ज़बरदस्त दीवानगी
बॉलीवुड अभिनेत्री की एक झलक पाने के लिए प्रशंसकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और लोग मोबाइल में तस्वीर कैद करने के लिए सुरक्षा घेरा तोड़ने का प्रयास करने लगे।
शो रूम का औपचारिक उद्घाटन करने के बाद करिश्मा ने वहां मौजूद प्रबुद्ध लोगों से बातचीत की और आभूषणों की खरीदारी की अपील की। कार्यक्रम के दौरान प्रशंसकों का उत्साह चरम पर बना रहा।
टन टना टन पर किया डांस
कार्यक्रम के अंत में करिश्मा ने साल 1997 की अपनी सुपरहिट फिल्म 'जुड़वा' के प्रसिद्ध गाने 'टन टना टन टन टन टारा...' पर डांस कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
लगभग 10 मिनट तक प्रशंसकों का मनोरंजन करने के बाद वह सड़क मार्ग से पटना के लिए रवाना हो गईं, जहां उत्साहित युवाओं ने करीब आधा किलोमीटर तक उनकी गाड़ी का पीछा किया।

करिश्मा कपूर का प्रोफाइल
- पूरा नाम: करिश्मा कपूर (उपनाम: लोलो, 90s की क्वीन, एक्सप्रेशन क्वीन)
- डेब्यू फिल्म: प्रेम कैदी (1991) | टर्निंग प्वाइंट: राजा हिंदुस्तानी (1996)
- प्रमुख फिल्में: कुली नं. 1, जुड़वा, हीरो नं. 1, दिल तो पागल है, फिज़ा, जुबेदा
- पुरस्कार: राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री - दिल तो पागल है) तथा 4 फिल्मफेयर पुरस्कार।
