Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar News: अब डिस्कवरी चैनल पर भी कर सकेंगे VTR की खूबसूरती का दीदार, दिल्ली से वाल्मीकिनगर पहुंची शूटिंग टीम

    By Viveka NandEdited By: Mohit Tripathi
    Updated: Sat, 09 Dec 2023 06:20 PM (IST)

    वीटीआर की खूबसूरती दीदार अब डिस्कवरी चैनल पर भी किया जा सकेगा। दिल्ली से आई शूटिंग टीम के निर्देशक नौशाद अली संदीप कुमार और ईशा कटारिया ने बताया कि बिहार के पर्यटन स्थलों को केंद्र में रखकर फिल्म बनाई गई है। इसमें बिहार के खूबसूरत और प्राचीन पर्यटन स्थलों की सुंदरता और विशेषता को दर्शाया गया है। इसका प्रसारण डिस्कवरी चैनल पर किया जाएगा।

    Hero Image
    दिल्ली से वाल्मीकिनगर पहुंची शूटिंग टीम। (जागरण फोटो)

    संवाद सूत्र, वाल्मीकिनगर (पश्चिमी चंपारण)। अब वीटीआर की खूबसूरती को दर्शक डिस्कवरी चैनल पर भी देख सकते हैं। इस संबंध में दिल्ली से आई शूटिंग टीम के निर्देशक नौशाद अली, संदीप कुमार एवं ईशा कटारिया ने बताया कि पर्यटन पर आधारित एपिसोड बिहार राज्य के पर्यटन स्थलों को केंद्रित करके बनाई गई है, जिसमें बिहार के पर्यटन स्थलों की सुंदरता एवं विशेषता को दर्शाया गया है। इसे डिस्कवरी चैनल पर प्रसारित किया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसके माध्यम से दर्शकों को बिहार की प्राकृतिक सुंदरता, पहाड़ों व जंगलों से परिचित होने का मौका मिलेगा। ऐसे में डिस्कवरी चैनल पर दिखाई जाने वाली डॉक्यूमेंट्री के जरिए देश-विदेश के लोग वीटीआर की सुंदरता से रूबरू होंगे। वीटीआर की सुरम्य वादियां और शानदार सांस्कृतिक विरासत से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने वाली फिल्म दर्शकों को वीटीआर आने के लिए प्रेरित करेंगी।

    पर्यटको के लिए पसंदीदा जगह है VTR

    यह डॉक्यूमेंट्री फिल्म घरेलू और विदेशी बाजारों में बिहार की पर्यटन ब्रांडिंग को बढ़ावा देने के साथ-साथ पर्यटन को नई ऊंचाईयो पर ले जाएगा। बिहार की भौगोलिक परिस्थितियाां, जंगल, प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक सौंदर्य वीटीआर के पास है, वैसा देश के किसी अन्य राज्य के पास नहीं है।

    पर्यटकों को जंगल की खूबसूरती का बेहतरीन अनुभव प्रदान करेगा। पर्यटक वन्य जीवों के बारे में जान सकेंगे और वीटीआर में मौजूद बाघ, तेंदुए, हिरण, भालू, प्रवासी पक्षी सहित ऐतिहासिक धरोहरो को देख सकेंगे।

    10 दिनों में तैयार की गई फिल्म

    बिहार में पर्यटन की अपार संभावना होने के कारण और यहां के खूबसूरत और दिलकश नजारों को दुनियाभर में पहचान दिलाने के लिए फिल्म को 10 दिनों में तैयार की गई है। फिल्म के जरिए प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण पर्यटन स्थल, ऐतिहासिक धरोहरों और यहां के प्राचीन धार्मिक स्थलों को दर्शाया गया है।

    इसके माध्यम से अब पूरी दुनियाभर में कहीं पर भी बिहार के पर्यटन स्थल के नजारे देखे जा सकते हैं। बिहार में पर्यटन की अपार संभावना को देखते हुए, बिहार के प्राकृतिक सौंदर्य, झरने, ऐतिहासिक किले, धार्मिक स्थल सहित अन्य पर्यटन स्थलों को प्राथमिकता से दिखाया गया है।

    यह भी पढ़ें: