विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी से बिहार शराब लाने का अनोखा तरीका, अंडे के कैरेट बने शराब तस्करी का कवच

Published: Thu, 29 Oct 2026 06:47 PM (IST)

पश्चिम चंपारण के धनहा थाना पुलिस ने अंडे की आड़ में बिहार लाई जा रही 456 लीटर शराब जब्त की। ...और पढ़ें

पश्चिम चंपारण में शराब उतरती पुलिस । सौजन्य-प्रशासन

पश्चिम चंपारण में शराब उतरती पुलिस । सौजन्य-प्रशासन 

HighLights

  1. अंडे की आड़ में शराब तस्करी का भंडाफोड़।

  2. पश्चिम चंपारण में 456 लीटर शराब जब्त हुई।

  3. चालक निरंजन गिरी गिरफ्तार, जेल भेजा गया।

संवाद सूत्र, मधुबनी (पश्चिम चंपारण)। अंडे की ढुलाई की आड़ में शराब की खेप बिहार पहुंचाने की तैयारी थी। पिकअप पर लदे अंडे के कैरेट देखकर पहली नजर में किसी को शक नहीं होता, लेकिन पुलिस की नजर पड़ते ही तस्करी का पूरा खेल सामने आ गया।

बुधवार की शाम पश्चिम चंपारण जिले के धनहा थाना पुलिस ने गौतम बुद्ध पुल पर वाहन जांच के दौरान पिकअप से 456 लीटर अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद की। पुलिस ने वाहन जब्त करने के साथ चालक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार चालक की पहचान चौतरवा थाना क्षेत्र के पकड़ी मझौआ निवासी निरंजन गिरी के रूप में हुई है।

अंडे की आड़ में छिपाई थी शराब

धनहा थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश से धनहा-रतवल पुल के रास्ते चौतरवा की ओर जा रही पिकअप में अंडे के कैरेट के बीच शराब छिपाई गई है। सूचना मिलने के बाद गौतम बुद्ध सेतु पर तैनात पुलिसकर्मियों को वाहनों की सघन जांच करने का निर्देश दिया गया।

शक होते ही पुलिस ने रोकी पिकअप

वाहन जांच के दौरान पुलिस ने अंडे से लदी एक पिकअप को रोककर तलाशी ली। शुरुआत में वाहन पर अंडे के कैरेट लदे दिखाई दिए, लेकिन संदेह होने पर पुलिसकर्मियों ने गहन जांच की। इस दौरान अंडे के कैरेट पीछे और शराब के कार्टन आगे छिपाकर रखे जाने का पता चला। इसके बाद पुलिस ने शराब की खेप जब्त कर ली।

456 लीटर शराब बरामद

जांच में पिकअप से कुल 456 लीटर शराब बरामद की गई। इसमें 130 लीटर बीयर और 326 लीटर आरएस अंग्रेजी शराब शामिल है। पुलिस ने शराब के साथ पिकअप को भी जब्त कर लिया।

चालक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में चालक निरंजन गिरी को गिरफ्तार किया गया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गुरुवार को उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़ें- दरभंगा में टाइल्स गोदाम से 459 कार्टन विदेशी शराब बरामद, पिकअप वैन जब्त