विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नरकटियागंज में नाबालिग से छेड़खानी, कट्टा दिखाकर धमकाया, आभूषण चोरी का आरोप

Published: Thu, 20 Aug 2026 06:35 PM (IST)

पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज में एक नाबालिग लड़की के घर में घुसकर कट्टा दिखाकर छेड़खानी और आभूषण चोरी का मामला ...और पढ़ें

प्राथमिकी में तासिम शेख समेत दो अज्ञात युवकों को आरोपित किया गया है। प्रतीकात्म्क फोटो

प्राथमिकी में तासिम शेख समेत दो अज्ञात युवकों को आरोपित किया गया है। प्रतीकात्म्क फोटो

HighLights

  1. नरकटियागंज में नाबालिग लड़की से घर में घुसकर छेड़खानी।

  2. आरोपितों ने कट्टा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी।

  3. नाबालिग की भाभी ने शिकारपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई।

जागरण संवाददाता, नरकटियागंज (पश्चिम चंपारण)। Narkatiaganj Minor Molestation: पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज नगर के एक मोहल्ले में घर में घुसकर नाबालिग लड़की को कट्टा दिखाकर धमकाने, छेड़खानी करने और घर से आभूषण चोरी करने का मामला सामने आया है।

मामले में नाबालिग की भाभी ने शिकारपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में तासिम शेख समेत दो अज्ञात युवकों को आरोपित किया गया है।

प्राथमिकी के अनुसार, नाबालिग जब पढ़ने जाती थी तो तासिम शेख उस पर आपत्तिजनक फब्तियां कसता था। इसकी जानकारी नाबालिग ने अपने परिजनों को दी।

इसके बाद परिजन आरोपित के घर शिकायत करने पहुंचे तो उसके पिता ने गाली-गलौज कर उन्हें वहां से भगा दिया।

आरोप है कि बाद में एक दिन जब घर में कोई नहीं था और नाबालिग की भाभी दूसरे कमरे में सो रही थी, तभी तासिम अपने दो साथियों के साथ घर में घुस गया। तीनों नाबालिग के कमरे में पहुंचे और दरवाजा बंद कर दिया।

आरोप है कि नाबालिग के शोर मचाने पर तीनों ने कट्टा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और उसके साथ छेड़खानी करने लगे। नाबालिग के चिल्लाने की आवाज सुनकर उसकी भाभी जाग गईं। इसके बाद आरोपित वहां से भाग निकले।

मामले में घर से आभूषण चोरी करने का भी आरोप लगाया गया है। घटना के बाद नाबालिग की भाभी ने शिकारपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपों की जांच-पड़ताल कर रही है। मामले से जुड़े तथ्यों और आरोपितों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।