विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भितहा के पूर्व प्रमुख हत्याकांड का पर्दाफाश, अवैध संबंध के शक में आरोपी ने दिया घटना को अंजाम

Published: Sat, 22 Aug 2026 05:15 PM (IST)

भितहा के पूर्व प्रखंड प्रमुख छोटे लाल यादव हत्याकांड का पुलिस ने पर्दाफाश कर एक आरोपी रवीन्द्र यादव को गिरफ्तार ...और पढ़ें

रवीन्द्र यादव को शक था कि उसकी पत्नी के साथ छोटे लाल यादव का अवैध संबंध था।

रवीन्द्र यादव को शक था कि उसकी पत्नी के साथ छोटे लाल यादव का अवैध संबंध था। 

HighLights

  1. पूर्व प्रमुख छोटे लाल यादव हत्याकांड का पर्दाफाश।

  2. अवैध संबंध के शक में आरोपी रवीन्द्र यादव गिरफ्तार।

  3. लाठी से हमला कर गला दबाकर की थी हत्या।

संवाद सूत्र, भितहा (पश्चिम चंपारण)। Bhitaha Murder Case: भितहा के पूर्व प्रखंड प्रमुख छोटे लाल यादव हत्याकांड का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपित की पहचान थाना क्षेत्र के मुराडीह निवासी बलिस्टर यादव के पुत्र रवीन्द्र यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने पूछताछ के बाद शुक्रवार को उसे जेल भेज दिया।

अवैध संबंध के शक में हत्या

थानाध्यक्ष नरेश कुमार ने बताया कि पूछताछ में रवीन्द्र यादव ने पूर्व प्रमुख छोटे लाल यादव की हत्या की बात स्वीकार की है।

पुलिस के अनुसार, रवीन्द्र यादव को शक था कि उसकी पत्नी के साथ छोटे लाल यादव का अवैध संबंध था। इसी को लेकर वह पूर्व प्रमुख से आक्रोशित था और बदला लेने के लिए हत्या की साजिश रची।

पुलिस के अनुसार, रवीन्द्र यादव ने छोटे लाल यादव पर लाठी से हमला कर उनका हाथ तोड़ दिया। इसके बाद गला दबाकर उनकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपित ने शव को अकेले कंधे पर उठाया और पास के प्रेमही नाला में ले जाकर फेंक दिया।

पत्नी को पहले डेरा से भगाया

थानाध्यक्ष ने बताया कि रवीन्द्र यादव और उसकी पत्नी प्रेमही दियारा क्षेत्र स्थित अपने डेरा पर रहते थे। पूर्व प्रमुख छोटे लाल यादव भी इसी इलाके में रहकर खेती-बारी का कार्य करते थे। घटना के दिन आरोपित की पत्नी भी दियारा स्थित डेरा पर थी।

पुलिस के अनुसार, घटना से पहले रवीन्द्र यादव ने पत्नी के साथ मारपीट कर उसे डेरा से भगा दिया था, ताकि उसे घटना की जानकारी नहीं हो सके। इसके बाद उसने छोटे लाल यादव के साथ मारपीट की और गला दबाकर हत्या कर शव को पानी में फेंक दिया।

नाले में मिला था शव

बीते मंगलवार की सुबह पूर्व प्रमुख छोटे लाल यादव का शव एक नाले से बरामद हुआ था। घटना के बाद से ही स्वजन उनकी हत्या की आशंका जता रहे थे। इसके बाद पूर्व प्रमुख के बड़े भाई व सेमरबारी पंचायत के मुखिया रामाधार यादव के आवेदन पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आधुनिक तरीके से अनुसंधान शुरू किया। कुछ संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर पुलिस आरोपित तक पहुंची।

थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार रवीन्द्र यादव से पूछताछ में सामने आए तथ्यों और मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में समानता पाई गई है।