विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नौतन विधायक के चचेरे भाई के घर बड़ी चोरी, आठ लाख नकद और सोने की बिस्किट ले उड़े चोर

Published: Mon, 25 May 2026 06:20 PM (IST)

BJP MLA Relative Theft:नौतन विधायक नारायण प्रसाद के चचेरे भाई जोखू साह के जगदीशपुर स्थित घर में बड़ी चोरी हुई ...और पढ़ें

चोरी के बाद बिखरे सामान। फोटो: जागरण

चोरी के बाद बिखरे सामान। फोटो: जागरण

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र, जगदीशपुर (पश्चिम चंपारण)। Bettiah Theft Case: जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र में भाजपा विधायक के चचेरे भाई के घर बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है।

विशुनपुरा गांव में रविवार देर रात अज्ञात चोरों ने नौतन विधायक नारायण प्रसाद के चचेरे भाई जोखू साह के घर से करीब आठ लाख रुपये नकद, लाखों के आभूषण, सोने की बिस्किट और विदेशी करेंसी की चोरी कर ली।

घटना के समय पूरा परिवार मोतिहारी में बेटी के घर मैरिज एनिवर्सरी कार्यक्रम में शामिल होने गया था। देर रात घर लौटने पर चोरी की जानकारी हुई।

r

घर लौटते ही टूटा मिला ताला

गृहस्वामी जोखू साह ने बताया कि रविवार दोपहर परिवार के सभी सदस्य मोतिहारी गए थे। रात करीब 12:30 बजे वापस लौटने पर मुख्य गेट खोलकर अंदर प्रवेश किया तो घर का ताला टूटा मिला। घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था और कई अलमारियां खुली हुई थीं।

उन्होंने बताया कि चोर करीब आठ लाख रुपये नकद, सोना-चांदी के आभूषण, सोने का सिक्का और बिस्किट, एटीएम कार्ड, वाहन के कागजात, दो पुत्रों का पासपोर्ट तथा जमीन से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज अपने साथ ले गए।

विदेशी करेंसी भी चुरा ले गए बदमाश

जोखू साह ने बताया कि कठैया चौक पर उनकी छड़, सीमेंट, गिट्टी और बालू की दुकान है। कारोबार से जुड़े काम के सिलसिले में रूस, मलेशिया और थाईलैंड जाने की तैयारी चल रही थी, जिसके लिए कुछ विदेशी करेंसी घर में रखी गई थी। चोर उसे भी अपने साथ ले गए।

एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य

घटना की सूचना मिलते ही जगदीशपुर थानाध्यक्ष निशि पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं और आसपास के लोगों से पूछताछ की। सोमवार सुबह इंस्पेक्टर धनंजय कुमार ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस ने बताया कि पीड़ित पक्ष से आवेदन लिया जा रहा है। एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का दावा है कि मामले का जल्द खुलासा कर लिया जाएगा।