Move to Jagran APP

112 बूथों पर होगा मतदान

जिले पंचायत उप चुनाव के लिए मतदान 8 जुलाई को कराया जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Fri, 06 Jul 2018 12:47 AM (IST)Updated: Fri, 06 Jul 2018 12:47 AM (IST)
112 बूथों पर होगा मतदान
112 बूथों पर होगा मतदान

बेतिया। जिले पंचायत उप चुनाव के लिए मतदान 8 जुलाई को कराया जाएगा। इसके लिए जिला पंचायती राज पदाधिकारी की ओर से तैयारी कराई जा रही है। उप चुनाव निर्धारित मतदान केंद्रो पर रिक्त पड़ी सीटों के लिए कराया जाएगा। जिला पचंायती राज कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिले के रिक्त पड़े विभिन्न पदो ंके लिए 112 मतदान केंद्रो पर मतदान कराया जा रहा है. जिसमें अलग अलग प्रखंडो के मतदान केंद्र शामिल हैं। जिलाधिकारी डा. निलेश रामचंद्र देवरे ने बताया कि जिले में पंचायत चुनाव के लिए 512 कर्मियों को नियुक्ति पत्र दिया गया है। वहीं 64 दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई हैं। संबंधित प्रखंडो के प्रखंड निवार्ची पदाधिकारी भी मतदान के दिन सघन गश्ती करेंगे। इस दौरान जिला आपूर्ति पदाधिकारी सह सामग्री कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी की देखरेख में सामग्री पृथक्करण का कार्य पूर्ण करा लिया गया है। मतदान केंद्रो पर भेजे जाने वाले सामग्रियों का पैकेट संबंधित निवार्ची पदाधिकारी को भेजा जा रहा है। पंचायत उप चुनाव को लेकर मतदान कर्मियों को संबंधित निवार्ची पदाधिकारी के समक्ष शुक्रवार को योगदान का निर्देश दिया गया है। सभी कर्मियों को अपने नियुक्ति पत्र के अनुसार शुक्रवार को निवार्ची पदाधिकारी के समक्ष रिर्पोट करना है। वहीं से किस मतदान केंद्र पर उनकी ड्यूटी लगाई गई है। इसकी जानकारी उन्हें प्राप्त होगी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.