विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाल्मीकिनगर की खूबसूरत वादियों में भोजपुरी फिल्म 'घर वाली ऑफिस वाली' की शूटिंग शुरू

Published: Mon, 24 Aug 2026 05:54 PM (GMT+05:30)

Bhojpuri Film Ghar Wali Office Wali:वाल्मीकिनगर की प्राकृतिक सुंदरता में भोजपुरी कॉमेडी फिल्म 'घर वाली ऑफिस वाली' की शूटिंग जोर-शोर ...और पढ़ें

भोजपुरी कॉमेडी फिल्म 'घर वाली ऑफिस वाली' की टीम।

भोजपुरी कॉमेडी फिल्म 'घर वाली ऑफिस वाली' की टीम।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र, वाल्मीकिनगर (पश्चिम चंपारण)। Bhojpuri Film Shooting: प्राकृतिक सुंदरता और मनोरम वादियों के लिए मशहूर वाल्मीकिनगर में भोजपुरी कॉमेडी फिल्म 'घर वाली ऑफिस वाली' की शूटिंग जोर-शोर से चल रही है।

फिल्म के कई महत्वपूर्ण दृश्य पाथवे, त्रिवेणी संगम तट, प्रसिद्ध नर देवी मंदिर और संत जेवियर विद्यालय सहित विभिन्न प्रमुख स्थलों पर फिल्माए गए हैं। इस फिल्म का निर्देशन अमित कुमार सर्राफ कर रहे हैं, जबकि गणेश प्रसाद इसके निर्माता हैं।

मनोरंजन और कॉमेडी का तड़का

फिल्म में संगीत राजा भोजपुरिया ने तैयार किया है, जो दर्शकों को बेहद पसंद आने वाला है। मुख्य भूमिकाओं में अभिनेता आशु मलिक के साथ अभिनेत्री तनु श्री और मुस्कान अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरते नजर आएंगे।

निर्देशक अमित कुमार सर्राफ ने बताया कि यह बड़े पर्दे के लिए विशेष रूप से बनाई जा रही 70 एमएम की पारिवारिक कॉमेडी फिल्म है।

खूबसूरत वादियों में गानों की शूटिंग

फिल्म का मुख्य उद्देश्य दर्शकों को लोटपोट करना और पूरे परिवार को एक साथ स्वस्थ मनोरंजन देना है। निर्देशक के अनुसार, वाल्मीकिनगर का प्राकृतिक वातावरण और चारों ओर फैली हरियाली फिल्म के दृश्यों को बेहद भव्य बना रही है। यहां की खूबसूरत वादियों में विशेष तौर पर गानों को फिल्माया गया है, जो दर्शकों को सिनेमाघरों में काफी आकर्षित करेंगे।

फिल्म शूटिंग का पसंदीदा केंद्र

वाल्मीकिनगर लंबे समय से फिल्म निर्माताओं और निर्देशकों के लिए शूटिंग का एक पसंदीदा केंद्र बनकर उभरा है। इससे पहले भी यह इलाका कई चर्चित फिल्मों, धारावाहिकों और वेब सीरीज के फिल्मांकन का गवाह रहा है।

यहां 'बनमानुष', 'बाबा के दुलारी' और 'सजनवा बैरी भइले हमार' जैसी कई लोकप्रिय फिल्मों की शूटिंग सफलता के साथ हो चुकी है।