विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बेतिया-मोतिहारी मुख्य मार्ग पर तीन वाहनों की टक्कर, कार चालक गंभीर रूप से घायल

By Md Muslim Edited By: Ajit kumar
Published: Sun, 23 Aug 2026 03:31 PM (IST)

बेतिया-मोतिहारी मुख्य मार्ग पर लालसरैया चौक पर रविवार सुबह तीन वाहनों की टक्कर में एक कार चालक गंभीर रूप से ...और पढ़ें

दुर्घटना के बाद ट्रक और पिकअप चालक अपने-अपने वाहन लेकर फरार हो गए। फोटो: जागरण

दुर्घटना के बाद ट्रक और पिकअप चालक अपने-अपने वाहन लेकर फरार हो गए। फोटो: जागरण

जागरण संवाददाता, बेतिया (पश्चिम चंपारण)। Bettiah Motihari Road Accident: बेतिया-मोतिहारी मुख्य मार्ग स्थित एनएच-727 के लालसरैया चौक पर रविवार सुबह ट्रक, पिकअप और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई।

हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद ट्रक और पिकअप चालक अपने-अपने वाहन लेकर फरार हो गए।

टक्कर के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास के लोग मौके पर जुट गए और कार में फंसे घायल चालक को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस पदाधिकारी एसआई प्रमोद कुमार ने घटनास्थल का जायजा लिया और घायल कार चालक को तत्काल इलाज के लिए बेतिया स्थित जीएमसीएच भेजा।

पुलिस के अनुसार घायल की पहचान पूर्वी चंपारण जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र निवासी आशुतोष कुमार, पिता अशोक प्रसाद, के रूप में हुई है। दुर्घटना में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और शीशा टूट गया।

हादसे के बाद कुछ समय के लिए एनएच-727 पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। स्थानीय लोगों की मदद से दुर्घटनाग्रस्त कार को सड़क किनारे कराया गया, जिसके बाद यातायात सामान्य हुआ। पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाते हुए दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ट्रक, पिकअप और कार की आपसी टक्कर के कारण हादसा हुआ। बताया गया कि ट्रक और पिकअप ने कार को टक्कर मारी, जिसके बाद दोनों के चालक वाहन लेकर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।