सोते वक्त गला रेता और उंगलियां काटकर सिर के पास रखा, बेतिया के कालीबाग में महिला की हत्या से सनसनी
बेतिया के कालीबाग थाना क्षेत्र में 55 वर्षीय बच्ची देवी की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। पुलिस मामले ...और पढ़ें

हत्या के जांच के लिए पहुंची पुलिस। फोटो जागरण
HighLights
बेतिया के कालीबाग में महिला बच्ची देवी की हत्या।
गला रेता गया, दो उंगलियां भी काटी गईं।
पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही, जांच जारी।
जागरण संवाददात, बेतिया। कालीबाग थाना क्षेत्र के पक्की फुलवारी नुनिया टोली वार्ड पांच में गला रेत महिला की हत्या कर दी गई है। मृतका की पहचान नुनिया टोली निवासी स्वर्गीय काशी महतो की पत्नी बच्ची देवी (55) के रूप में की गई है।
घटना की सूचना पर सदर वन एसडीपीओ अजीत कुमार, कालीबाग थाना की पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जांच के लिए एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है।
मृतका के चार पुत्र है, जिनमें से तीन की शादी हो चुकी है। एक पुत्र अभी कुंवारा है। बताया जाता है की बच्ची देवी अपनी मझली बहू अंजू देवी के साथ दो मंजिले मकान के कमरे में सोई थी।
अलसुबह करीब 3:30 बजे अंजू देवी अपनी बड़ी गोतनी सुमन कुमारी के कमरे का दरवाजा खोल जगाई और सास की गला रेतने की जानकारी दी। दोनों बहुएं कमरे में आई तो देखा कि बच्ची देवी की गला रेती गई है।
उसकी दो उंगलियां काटकर सिर के समीप रखा गया था। बंद कमरे में हत्या की वारदात से सनसनी फैल गई है। हत्या किसने, कैसे और क्यों किया अभी रहस्य बना हुआ है। एसडीपीओ ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल हो रही है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
मोबाइल चोरी के बाद लगा था सीसीटीवी कैमरा, फुटेज खंगाल रही है पुलिस
बताया जाता है कि तीन माह पहले घर से एक मोबाइल फोन चोरी हो गया था। उसके बाद स्वजनों ने सीसीटीवी कैमरा लगवा दिया। पुलिस की टीम सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। हत्यारा घर में कैसे प्रवेश किया था इसकी पड़ताल की जा रही है। हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद नहीं हो सका है।
