विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बेतिया में अब पुलिसवाले भी सुरक्षित नहीं, SSP के गोपनीय रीडर से छिनतई का प्रयास, सात गिरफ्तार

Published: Wed, 16 Sep 2026 03:00 PM (IST)

बेतिया में पुलिस अधीक्षक के गोपनीय रीडर पर जानलेवा हमला कर छिनतई का प्रयास किया गया। नगर थाना पुलिस ने ...और पढ़ें

पूछताछ के बाद पुलिस ने सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पूछताछ के बाद पुलिस ने सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

जागरण संवाददाता, बेतिया (पश्चिम चंपारण)। Bettiah Crime News: बेतिया में बेखौफ अपराधियों ने पुलिस अधीक्षक के गोपनीय रीडर पर जानलेवा हमला कर छिनतई का प्रयास किया।

नगर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल सात युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

क्वार्टर लौटने के दौरान हमला

गोपनीय रीडर नवीन त्यागी अपने साथी सिपाही रितेश कुमार के साथ सिविल ड्रेस में बाइक से क्वार्टर लौट रहे थे। सोमवार रात करीब 11 बजे हरिवाटिका चौक से आगे बढ़ते ही अपराधियों ने उन्हें घेर लिया।

कैंची मार हुए फरार

छिनतई का विरोध करने पर अपराधियों ने रीडर पर कैंची से हमला कर दिया। कमर में कैंची लगने से वह लहूलुहान हो गए, जिसके बाद आरोपी मौके से भाग निकले। साथी सिपाही ने उन्हें तुरंत गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया।

सीसीटीवी से हुई पहचान

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली। इसके बाद नगर थाना पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर अपराधियों की पहचान की और छापेमारी कर सातों को दबोच लिया।

सात आरोपी गिरफ्तार

पकड़े गए आरोपियों की पहचान बस स्टैंड मोहल्ले के निवासी आर्यन, विकास, विनय, अंकित, कृष, प्रियांशु और नंदकिशोर के रूप में हुई है। सदर एसडीपीओ वन अजीत कुमार ने बताया कि छिनतई की नीयत से यह हमला किया गया था।