विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बेतिया में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, 19 घर राख और मवेशी झुलसे

Published: Sun, 25 Oct 2026 03:01 PM (IST)

बेतिया के गहिरी मुशहरी टोला गांव में बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग में 19 घर जलकर राख हो ...और पढ़ें

घरों में रखे बर्तन, कपड़े, अनाज और अन्य घरेलू सामान भी जलकर नष्ट हो गए।

घरों में रखे बर्तन, कपड़े, अनाज और अन्य घरेलू सामान भी जलकर नष्ट हो गए।

जागरण संवाददाता, बेतिया (पश्चिमी चंपारण)। Bettiah Fire Incident: अंचल क्षेत्र के गहिरी मुशहरी टोला गांव में रविवार की दोपहर बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग में 19 घर जलकर राख हो गए।

अगलगी में एक भैंस समेत आधा दर्जन बकरियां झुलस गईं। घरों में रखे बर्तन, कपड़े, अनाज और अन्य घरेलू सामान भी जलकर नष्ट हो गए।

पूरी बस्ती में फैली आग

ग्रामीणों के अनुसार, बिजली के शॉर्ट सर्किट से एक फूस की झोपड़ी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी बस्ती को अपनी चपेट में ले लिया।

आग की लपटें उठती देख ग्रामीण आग बुझाने में जुट गए। अग्निशमन दस्ता की टीम भी मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने के प्रयास में लगी रही। इस घटना में मनन मांझी की भैंस बुरी तरह झुलस गई।

आग से टीमल मांझी, अमित मांझी, भीमल मांझी, विदेशी मांझी, लालदेव मांझी, मनन मांझी, मनोज मांझी, आकाश मांझी, सुधन मांझी, किशोरी मांझी, धुव मांझी, मंजू देवी, सनबतिया देवी, रामबली मांझी, शिव मांझी, हरेंद्र मांझी, संतोष मांझी, मनोहर मांझी और संजय मांझी के घर जल गए। घटना के बाद प्रभावित परिवारों के सामने रहने और भोजन की समस्या उत्पन्न हो गई है। पंचायत के मुखिया अनुप लाल यादव ने घटना की सूचना बीडीओ गिरधारी लाल और थानाध्यक्ष राजीव कुमार को दी।

प्रशासन से राहत की मांग

मुखिया ने बताया कि आग से एक दर्जन से अधिक दलित परिवार प्रभावित हुए हैं। कई परिवारों के पास रहने का दूसरा ठिकाना नहीं है। उन्होंने प्रशासन से पीड़ितों को तत्काल राहत सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की है।

बीडीओ गिरधारी लाल ने बताया कि सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है। पीड़ितों को सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।