विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बेतिया रेलवे स्टेशन का अत्याधुनिक भवन दिसंबर 2027 से पहले होगा तैयार, ECR जीएम ने दिया आश्वासन

Published: Thu, 24 Sep 2026 07:20 PM (IST)

ECR GM Dimpy Garg:पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग ने बेतिया और नरकटियागंज रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण किया। उन्होंने ...और पढ़ें

महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग ने रेलखंड के विभिन्न स्टेशनों और दोहरीकरण कार्य का निरीक्षण किया।

महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग ने रेलखंड के विभिन्न स्टेशनों और दोहरीकरण कार्य का निरीक्षण किया।

HighLights

  1. बेतिया रेलवे स्टेशन का नया भवन दिसंबर 2027 तक तैयार।

  2. महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग ने स्टेशनों का निरीक्षण किया।

  3. नरकटियागंज जंक्शन पर अमृत भारत योजना कार्यों की समीक्षा।

संवाद सूत्र, बेतिया/नरकटियागंज (पश्चिम चंपारण)। Bettiah Railway Station Modern Building: पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग ने रेलखंड के विभिन्न स्टेशनों और दोहरीकरण कार्य का निरीक्षण किया।

स्पेशल ट्रेन से बेतिया पहुंचे जीएम ने स्टेशन का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि बेतिया रेलवे स्टेशन पर अत्याधुनिक सुविधाओं युक्त नया भवन दिसंबर 2027 से पहले बनकर तैयार हो जाएगा।

स्टेशन विकास पर चर्चा

निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता की नियमित निगरानी करने के सख्त निर्देश दिए। इसके अलावा स्टेशन के बाहर सर्कुलेटिंग एरिया को यात्रियों की सुविधा और ट्रैफिक के अनुसार बेहतर बनाने पर चर्चा हुई।

डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा ने बताया कि अमृत भारत योजना के तहत इस स्टेशन का कायाकल्प किया जा रहा है।

नरकटियागंज का जायजा

बेतिया के बाद महाप्रबंधक ने नरकटियागंज जंक्शन परिसर का भी गहन निरीक्षण किया। उन्होंने नवनिर्मित फुट ओवरब्रिज का अवलोकन किया और अमृत भारत योजना के कार्यों की समीक्षा की।

उन्होंने गौनाहा रेलखंड के ट्रैक को मुख्य लाइन से तुरंत जोड़ने का निर्देश दिया ताकि अन्य ट्रेनों का परिचालन भी संभव हो सके।

ECR saloon

पूर्व विधायक ने सौंपा ज्ञापन

निरीक्षण के दौरान नरकटियागंज की पूर्व विधायक रश्मि वर्मा ने महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस में नरकटियागंज से दो अतिरिक्त बोगी जोड़ने और अंडरपास निर्माण की मांग की। इसके अलावा विभिन्न रेलवे कर्मचारी संगठनों ने भी अपनी मांगों को लेकर जीएम को आवेदन दिए।