बेतिया निजी अस्पताल में महिला की मौत पर हंगामा, स्वजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
West Champaran News: बेतिया के एक निजी अस्पताल में पेट दर्द के इलाज के दौरान 55 वर्षीय महिला सरस्वती देवी ...और पढ़ें

आक्रोशित स्वजनों ने उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
HighLights
बेतिया के निजी अस्पताल में महिला की इलाज के दौरान मौत।
स्वजनों ने सूई और पानी चढ़ाने के बाद लापरवाही का आरोप लगाया।
पुलिस मौके पर पहुंची, मामले की जांच जारी, आवेदन का इंतजार।
जागरण संवाददाता, बेतिया (पश्चिम चंपारण)। Bettiah Hospital Death: पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराई गई 55 वर्षीय महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई।
इसके बाद आक्रोशित स्वजनों ने उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।
मृतका की पहचान नौतन थाना क्षेत्र के खाप टोला वार्ड संख्या 12 निवासी लालबाबू प्रसाद की पत्नी सरस्वती देवी (55) के रूप में हुई है। उनके दो पुत्र जशवंत प्रसाद और रविंद्र प्रसाद हैं।
मृतका के पुत्र जशवंत प्रसाद ने बताया कि मां के पेट में दर्द होने पर गुरुवार सुबह करीब 9:30 बजे उन्हें इलाज के लिए अस्पताल रोड स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया।
उनके अनुसार अस्पताल में सूई देने और पानी चढ़ाने के बाद मां की तबीयत बिगड़ गई। दोपहर करीब दो बजे उनकी मौत हो गई। इसके बाद स्वजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
सूचना मिलने पर नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराया। पुलिस घटना के संबंध में जानकारी जुटा रही है। पुलिस का कहना है कि आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
