विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बेतिया में पिता से फोन पर कहा-दूध लेने जा रहा हूं... कुछ घंटे बाद सिर कटकर रेल ट्रैक पर गिरा

Published: Mon, 17 Aug 2026 06:02 PM (IST)

बेतिया में नरकटियागंज-बेतिया रेलखंड पर एक अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से 18 वर्षीय पॉलिटेक्निक छात्र अभिजीत कुमार की ...और पढ़ें

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

HighLights

  1. बेतिया में अज्ञात ट्रेन से कटकर छात्र की मौत।

  2. 18 वर्षीय पॉलिटेक्निक छात्र अभिजीत कुमार था मृतक।

  3. सिर धड़ से अलग, पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम।

जागरण संवाददाता, बेतिया (पश्चिम चंपारण)। नरकटियागंज- बेतिया रेलखंड में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रेलवे फाटक के समीप सोमवार की सुबह अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से पालीटेक्निक के 18 वर्षीय छात्र अभिजीत कुमार की मौत हो गई। उसका सिर कटकर शरीर से अलग हो गया।

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

शरीर पर भी गंभीर जख्म के निशान मिले हैं। घटना की सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया।

मृतक की पहचान औरंगाबाद जिले के अम्बा थाना क्षेत्र के ग्राम डुमरा निवासी जगनारायण पाल के पुत्र अभिजीत कुमार (18) के रूप में हुई है।

रेलवे गुमटी के पास मिला शव 

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रेलवे गुमटी से करीब 500 गज पूरब पोल संख्या 807 एवं 809 के बीच रेलवे ट्रैक पर उसका शव मिला। मुफस्सिल थाना के दारोगा सत्येंद्र प्रसाद ने बताया कि घटना सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे की है।

ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। घटना की जानकारी मृतक के स्वजन को दे दी गई है।

मृतक के रिश्तेदार गया जिले के आमस थाना क्षेत्र के खोराखुर्द निवासी उपेंद्र पाल के पुत्र प्रिंस कुमार ने बताया कि अभिजीत गवर्नमेंट पालीटेक्निक कालेज, महना मझौलिया में प्रथम वर्ष का छात्र था।

सोमवार की सुबह करीब 7:35 बजे उसकी अपने पिता से फोन पर बात हुई थी। उसने घरवालों को डेरा में पूजा के लिए दूध लेने जाने की जानकारी दी थी। इसके कुछ घंटे बाद रेलवे ट्रैक पर उसका शव मिलने की सूचना मिली।