Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भितहा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 72 लीटर देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

    Updated: Sun, 14 Sep 2025 02:29 PM (IST)

    भितहा पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 घंटे में गांजा और शराब जब्त की। खैराव गांव के पास 360 बोतल देसी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार हुआ। थानाध्यक्ष अभिलाष झां ने बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई की गई। एक अन्य आरोपी फरार है जिसकी तलाश जारी है।

    Hero Image
    360 पीस देशी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

    संवाद सूत्र, भितहा। भितहा पुलिस मादक पदार्थ के खिलाफ लगातार कार्यवाही में जुटी हुई है। नवागत थानाध्यक्ष द्वारा भितहा का कमान संभालने के बाद अबैध कारोबारियों के खिलाफ लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। जिससे अबैध धंधे में संलिप्त लोगो में हड़कंप मचा हुआ ही।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस ने 12 घंटे के अंदर गांजा सहित शराब का खेप जब्त कर लिया। इधर रविवार की सुबह भितहा पुलिस ने गुप्त सूचना के आलोक में त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना क्षेत्र के खैराव गांव के समीप मुख्य मार्ग पर छापेमारी कर 360 बोतल देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। वहीं एक बाइक भी जब्त किया गया है।

    इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अभिलाष झां ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि यूपी सीमा से शराब लेकर एक तस्कर बिहार में प्रवेश करने वाला है। सूचना के आलोक में पुलिस बल के साथ खैरवा गांव के समीप मुख्य मार्ग पर जांच अभियान चलाया गया जहां जांच के क्रम में बाइक पर लदे हुए 360 पीस कुल मात्रा 72 लीटर देसी शराब के साथ राजेश यादव पिता राज बंशी यादव ग्राम दौनाहा थाना धनहा को गिरफ्तार कर लिया गया।

    हालांकि इस कार्रवाई के दौरान दूसरा आरोपी पुलिस को देखते ही फरार हो गया। लेकिन उसकी पहचान कर लिया गया है उसे अति शीर्घ गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह तस्कर शराब का खेप लेकर दौनाहा के तरफ जा रहा था।

    वहीं गिरफ्तार तस्कर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में बगहा कोर्ट भेजा गया । उन्होंने बताया कि थाना क्षेत्र में इस तरह के धंधे में संलिप्त अन्य लोगो को भी चिन्हित किया जा रहा है किसी भी सूरत में अवैध कारोबारियों को बख्शा नही जाएगा। सीमांचल के सभी मुख्य मार्गों पर पुलिस की पैनी नजर है।

    इधर शनिवार की रात भितहा पुलिस द्वारा रूपही गांव में छापेमारी कर गांजा बरामद किया जा चुका है। भितहा पुलिस की लगातार कार्यवाही से अबैध धंधा में संलिप्त लोगो मे हड़कम्प मचा हुआ है।