विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पुलिस को देख बढ़ाई स्पीड, गड्ढे में फंसी तो खुली तस्करी की पोल; बेतिया में एक कार से 118 KG गांजा बरामद 

Published: Sat, 12 Sep 2026 12:13 PM (IST)

बेतिया के मझौलिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर एक कार से 1 क्विंटल 18 किलो ...और पढ़ें

कार से गांजा की बरामदगी करती पुलिस। फोटो जागरण

कार से गांजा की बरामदगी करती पुलिस। फोटो जागरण

HighLights

  1. मझौलिया पुलिस ने गुप्त सूचना पर की छापेमारी।

  2. एक कार से 1 क्विंटल 18 किलो गांजा बरामद।

  3. गांजा तस्करी में चालक श्यामू कुमार गिरफ्तार।

जागरण संवाददाता, बेतिया। मझौलिया थाना क्षेत्र की धोकराहा पंचायत के वार्ड नंबर-दो स्थित नुनिया टोला में शनिवार की अहले सुबह पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर गांजे की बड़ी खेप बरामद की।

पुलिस ने गांजा लदी उजले रंग की कार जब्त करते हुए उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया। कार से 10 बोरी से एक क्विंटल 18 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद किया है। गिरफ्तार कार चालक ने जब्त गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब दो करोड़ रुपये बताया है।

थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कार से गांजे की खेप ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने संभावित स्थान पर घेराबंदी कर छापेमारी की।

पुलिस को देखते ही चालक कार लेकर गांव के सरेह की ओर भागने लगा। बांस के पास गड्ढे में कार फंस गई। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर चालक को पकड़ लिया।

जांच के दौरान कार से 10 बोरे गांजा बरामद हुआ। जब्त कार का रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर 1 सीवाई 1200 है। गिरफ्तार चालक की पहचान बलथर थाना क्षेत्र निवासी श्यामू कुमार उर्फ श्यामू यादव के रूप में हुई है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि कार और गांजा जब्त कर लिया गया है। गिरफ्तार चालक के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गांजे की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। छापामारी दल में अवर निरीक्षक जितेंद्र कुमार, राजीव नयन कुमार, पार्वती कुमारी समेत पुलिस बल के जवान शामिल रहे।

यह भी पढ़ें- सादे लिबास में वसूली कर रहे थे पुलिसकर्मी, भीड़ ने नकली समझकर पीटा; अब पूर्वी चंपारण SP ने भी लिया एक्शन