Move to Jagran APP

बेतिया: नतिनी म‍हीनेभर से गायब, नाना ने सौतेली मां, पिता और चाचा पर लगाया हत्‍या का आरोप; सभी पुलिस रिमांड पर

West Champaran Crime श्रीनगर थाना क्षेत्र के पूजहां नया टोला गांव में पुत्री की हत्या के आरोप में जेल में बंद सौतेली मां बाप और चाचा को रिमांड पर लेकर श्रीनगर पुलिस पूछताछ कर रही है। इस संबंध में युवती के नाना ने शिकायत की थी।

By Manoj MishraEdited By: Prateek JainPublished: Mon, 27 Mar 2023 03:57 PM (IST)Updated: Mon, 27 Mar 2023 03:57 PM (IST)
बेतिया: नतिनी म‍हीनेभर से गायब, नाना ने सौतेली मां, पिता और चाचा पर लगाया हत्‍या का आरोप; सभी पुलिस रिमांड पर
नतिनी म‍हीनेभर से गायब, नाना ने सौतेली मां, पिता और चाचा पर लगाया हत्‍या का आरोप; सभी पुलिस रिमांड पर

बैरिया/बेतिया, संवाद सूत्र: श्रीनगर थाना क्षेत्र के पूजहां नया टोला गांव में पुत्री की हत्या के आरोप में जेल में बंद मां-बाप और चाचा को रिमांड पर लेकर श्रीनगर पुलिस पूछताछ कर रही है।

loksabha election banner

पुलिस कथित मृतका किरण कुमारी (19) के हत्यारोपित पिता सुरेंद्र मुखिया, सौतेली मां चंपा देवी व चाचा विजय मुखिया से पूछताछ कर रही है।

थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि लड़की के नाना सिंगही मसान ढाव निवासी बुन्नी मुखिया ने अपनी नतिनी किरण कुमारी की हत्या कर शव गायब करने की आशंका में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप उसके पिता, मां व चाचा पर लगाया था।

इसके बाद तीनों ने पुलिस के दबाव में 23 मार्च को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था। पूछताछ के लिए उन्हें रिमांड पर लिया गया है। सोमवार को रिमांड की अवधि पूरी हो गई है।

पूछताछ के बाद उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की तैयारी की जा रही है। हालांकि, पूछताछ में क्या पता चला है, पुलिस अभी इसका पर्दाफाश नहीं कर रही है। लड़की का शव बरामद नहीं किया जा सका है।

क्या है मामला

विगत 26 फरवरी को सिंगही मसान ढाव निवासी बुन्नी मुखिया ने श्रीनगर थाने में आवेदन देकर पुलिस से बताया था कि उसने अपनी पुत्री की शादी पूजहां नया टोला निवासी सुरेंद्र मुखिया से की थी।

इस शादी से उसे एक पुत्री किरण कुमारी व पुत्र सुजीत कुमार है, लेकिन उसकी पुत्री की रहस्यमयी परिस्थिति में मौत हो गई जिसके बाद उसके दामाद सुरेंद्र मुखिया ने चंपा देवी से दूसरी शादी कर लिया।

दूसरी शादी के बाद दामाद व उसकी नई पत्नी उसके नाती और नतिनी को तरह-तरह से प्रताड़ित करने लगे। किरण जब भी उनके पास आती थी, तो उनकी शिकायत करती थी।

कुछ माह पहले नानी की मौत के बाद किरण ननिहाल आई तो उसने अपने नाना से बताया कि उसकी सौतेली मां, विजय मुखिया के साथ मिलकर बराबर उसे परेशान करते हैं।

लड़की के नाना ने पुलिस से बताया था कि 20 फरवरी की रात पता चला कि विजय मुखिया ने चंपा देवी के सहयोग से उसकी नतिनी को गायब करा दिया है। इसके बाद वे अगले दिन आकर अपने दामाद सुरेंद्र मुखिया से नतिनी के बारे में पूछताछ की। तब उन्होंने गोल मटोल जवाब दिया।

उन लोगों ने कहा कि लड़की घर आ जाएगी। इसके बाद वे लोग वापस लौट गए, लेकिन इसके अगले दिन पता चला कि सुरेंद्र मुखिया, चंपा देवी व विजय मुखिया उसकी नतिनी के कहीं जाने की बात गलत बता रहे हैं। आशंका है कि तीनों ने षड्यंत्र रच कर उसकी नतिनी को गायब करा दिया है या हत्या कर शव छिपा दिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.