बेतिया में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार बाइक ट्रैक्टर से टकराई, दो युवकों की मौत
पश्चिम चंपारण के बेतिया में एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई। चनपटिया-बेतिया मुख्य मार्ग पर ...और पढ़ें

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।
HighLights
बेतिया में बाइक-ट्रैक्टर टक्कर में दो युवकों की मौत।
तेज रफ्तार ट्रिपल सवारी बाइक हादसे का शिकार हुई।
घायल युवक का निजी अस्पताल में इलाज जारी है।
संवाद सूत्र, मनुआपुल (पश्चिम चंपारण)। पश्चिम चंपारण के बेतिया में तेज रफ्तार और लापरवाही का खामियाजा दो युवकों को अपनी जान देकर चुकाना पड़ा।
ट्रिपल सवारी कर रही बाइक अचानक ट्रैक्टर से जा टकराई, जिससे मौके पर ही दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
बता दें कि चनपटिया-बेतिया मुख्य मार्ग पर मेंहदिया बारी पेट्रोल पंप के समीप शनिवार की शाम 7:30 बजे के आसपास बाइक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से टकरा गई।
बाइक पर सवार दो युवकों की मौत हो गई है। जबकि पीछे बैठा एक जख्मी है। उसका उपचार किसी प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। मृतकों की पहचान नगर थाना क्षेत्र के द्वारदेवी चौक निवासी इमरान खां एवं समीर अहमद के रुप में हुई है।
बताया जाता कि तीनों बाइक से शाम करीब 7: 30 बजे चनपटिया ओर जा रहे थे। बाइक की रफ्तार तेज थी। मेंहदिया वारी पेट्रोल पंप के समीप पहुंचे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर - ट्राली से टक्कर हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही मनुआपुल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। तीनों को गवर्नमेंट मेडिकल कालेज अस्पताल ले गई। चिकित्सकों ने इमरान व समीर को मृत घोषित कर दिया। तब तक इनके स्वजन भी पहुंच गए थे।
बिना पोस्टमार्टम कराए स्वजन शव लेकर चले गये। जख्मी को भी किसी प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराने के लिए ले गए। मामले में मनुआपुल थानाध्यक्ष रवि कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर की ठोकर से दो बाइक सवार की मौत हो गई हैं।
एक जख्मी है। स्वजन बगैर पोस्टमार्टम कराए शव लेकर चले गए । घटनास्थल से ट्रैक्टर- ट्राली एवं बाइक को जब्त किया गया है । ट्रैक्टर चालक फरार है।
