वीटीआर के हरनाटांड़ में भालू ने किसान पर किया हमला, कलाई की हड्डी टूटी
पश्चिम चंपारण के वीटीआर हरनाटांड़ वन क्षेत्र में शनिवार सुबह भालू के हमले में एक किसान गंभीर रूप से घायल ...और पढ़ें

भालू के मले में जख्मी नरेश महतो।
HighLights
वीटीआर हरनाटांड़ वन क्षेत्र में भालू ने किसान पर हमला किया।
किसान नरेश महतो घास काटने गए थे, गंभीर रूप से घायल हुए।
भालू के हमले में किसान की कलाई की हड्डी टूट गई।
जागरण संवाददाता, बगहा (पश्चिम चंपारण)। जिले के वीटीआर के हरनाटांड़ वन क्षेत्र में शनिवार सुबह भालू के हमले में एक किसान गंभीर रूप से घायल हो गए।
गर्दी दोन निवासी 48 वर्षीय नरेश महतो बकरी के चारे के लिए घास काटने घर से निकले थे। इसी दौरान झाड़ी में छिपे भालू ने अचानक उन पर हमला कर दिया।
ग्रामीणों ने बचाई जान
भालू के हमले के बाद नरेश महतो ने शोर मचाना शुरू कर दिया। उनकी आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को आता देख भालू जंगल की ओर भाग गया।
कलाई की हड्डी टूटी
हमले में नरेश महतो की कलाई की हड्डी टूट गई। ग्रामीणों ने उन्हें तत्काल हरनाटांड़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें रेफर कर दिया।
