विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बगहा में तालाब में उपलाता मिला महिला का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

Published: Sun, 31 May 2026 11:53 AM (GMT+05:30)

Bihar Crime News: बगहा के रत्नमाला वार्ड स्थित धोबी घाट तालाब में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके ...और पढ़ें

पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकलवाया। फोटो: जागरण

पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकलवाया। फोटो: जागरण

HighLights

  1. बगहा के धोबी घाट तालाब में मिला महिला का शव।

  2. पुलिस ने अज्ञात महिला के शव को पानी से निकाला।

  3. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत के कारणों का राज।

जागरण संवाददाता, बगहा (पश्चिम चंपारण)। West Champaran News: नगर परिषद क्षेत्र के रत्नमाला वार्ड संख्या-33 स्थित धोबी घाट तालाब में रविवार को एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

तालाब में शव उपलाता देख स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना नगर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकलवाकर कब्जे में ले लिया। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया गया।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस

रविवार सुबह तालाब के पास मौजूद लोगों की नजर पानी में उपलाते शव पर पड़ी। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। घटना की जानकारी मिलने पर एसडीपीओ निहार भूषण ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।

मृतका की पहचान अब तक नहीं

थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि मृतका की उम्र करीब 35 वर्ष प्रतीत हो रही है और वह विवाहित लगती है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक उसकी पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस ने शव की तस्वीर आसपास के थानों को भेजी है और अन्य माध्यमों से भी पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि महिला इलाके की निवासी नहीं लगती। ऐसे में उसके यहां तक पहुंचने और मौत की परिस्थितियों को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

13850de7-16b5-456d-9292-037b972e7769

मौत के कारणों को लेकर कई सवाल

महिला की मौत डूबने से हुई या फिर किसी अन्य स्थान पर हत्या के बाद शव को तालाब में फेंका गया, इसे लेकर लोगों के बीच चर्चा है। पुलिस फिलहाल किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है और सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

एसडीपीओ निहार भूषण ने बताया कि प्रथम दृष्टया महिला के चेहरे, शरीर अथवा गले पर किसी प्रकार के चोट या संघर्ष के निशान नहीं मिले हैं। हालांकि उसके मुंह से झाग निकलने की बात सामने आई है। ऐसे में जहर देकर हत्या, दुर्घटनावश तालाब में गिरने अथवा अन्य कारणों से मौत होने की संभावना से भी इन्कार नहीं किया जा सकता।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल शव की शिनाख्त कराने और घटना के हर पहलू की जांच करने का प्रयास जारी है।

महिला के चेहरे, शरीर अथवा गले पर किसी प्रकार का कोई निशान नहीं मिला है। मुंह से झाग निकल रहा है। जहर देकर हत्या, दुर्घटनावश पानी में गिरने अथवा अन्य सभी संभावनाओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

-

 निहार भूषण, एसडीपीओ, बगहा