विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बगहा में सड़क पर भीषण टक्कर, दो ऑटो और बाइक भिड़े; आठ लोग घायल

By Vinod RaoEdited By: Dharmendra Singh
Published: Fri, 11 Sep 2026 11:33 AM (IST)

बगहा में मुख्य सड़क पर दो ऑटो और एक बाइक की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें एक महिला सहित आठ ...और पढ़ें

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

जागरण संवाददाता, बगहा (पश्चिम चंपारण)। बगहा में शुक्रवार को मुख्य सड़क पर अचानक हुई जोरदार भिड़ंत से अफरातफरी मच गई। दो ऑटो और बाइक की टक्कर में एक महिला समेत आठ लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसएसबी जवानों ने घायलों को संभाला और तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

जोरदार टक्कर में आठ घायल

रामपुर में मुख्य सड़क पर दो ऑटो और बाइक की भिड़ंत में आठ लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे में एक महिला भी घायल हुई है। टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर कुछ देर के लिए अफरातफरी की स्थिति बन गई।

एसएसबी जवानों ने पहुंचाया अस्पताल

हादसे के बाद एसएसबी जवानों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बगहा पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार शुरू किया।

दो की हालत गंभीर

प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दो घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। अन्य घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।

सड़क हादसे में घायल

  • 1. संतोष यादव, 35 वर्ष पिता– ध्रुव यादव, , उम्र– 35 वर्ष — बनकटवा
  • 2. सामुद्दीन, पिता– रियाज मियां, उम्र– 65 वर्ष — /बगहा।
  • 3. सोफुद्दीन उर्फ शर्मी, पिता– काल... शर्मा, उम्र– 17 वर्ष — सिसवा.../बगहा।
  • 4. अलाउद्दीन, पिता– रियाज मियां, उम्र– 35 वर्ष — बगहा।
  • 5. रामजी कुशवाहा, पिता– ज्ञानी कुशवाहा, उम्र– 45 वर्ष — बगहा।
  • 6. शुभम कुशवाहा, पिता– राकेश कुशवाहा, उम्र– 17 वर्ष — शिकारपुर/बेतिया।
  • 7. अकरम खान, पिता– आरीफ (खां), उम्र– 22 वर्ष — बगहा/बेतिया।
  • 8. नम्रता कुशवाहा, पति– विजय कुमार, उम्र– 34 पी एचसीहॉस्पिटल , बगहा ।
  • अलाउदिन की गंभीर स्तिथि देखते हुए जीएमसीएच बेतिया रेफर किया गया है।