विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जब एसपी ने कंधे पर लगाए Double Star तो छलक आए आंसू, बगहा के 52 जमादार बने दरोगा

Published: Mon, 21 Sep 2026 06:23 PM (IST)

ASI To SI Promotion Bihar: बगहा पुलिस जिले में 52 पुलिस पदाधिकारियों को सहायक अवर निरीक्षक (ASI) से पुलिस अवर ...और पढ़ें

पुलिस लाइन में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया।

पुलिस लाइन में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया।

संवाद सहयोगी, बगहा (पश्चिम चंपारण)। Bagaha Police Promotion: कड़ी मेहनत के बाद जब उसका फल सामने आता है तो इंसान भावुक हुए बिना नहीं रह पाता। बगहा पुलिस के 52 जमादारों के लिए कुछ ऐसा ही क्षण सोमवार को रहा।

पुलिस मुख्यालय पटना के आदेश के आलोक में बगहा पुलिस जिले के 52 पुलिस पदाधिकारियों को एक साथ पदोन्नति दी गई है। इस अवसर पर पुलिस लाइन में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया।

एसपी ने लगाए डबल स्टार

समारोह में एसपी राजेश कुमार ने सहायक अवर निरीक्षकों (ASI) को पुलिस अवर निरीक्षक (SI) के पद पर प्रोन्नत किया।

एसपी ने सभी प्रोन्नत पदाधिकारियों के कंधों पर दो स्टार लगाकर नई जिम्मेदारी सौंपी। कंधों पर स्टार सजते ही कई पुलिसकर्मियों की आंखें खुशी से नम हो गईं।

ईमानदारी से काम करने की सलाह

एसपी ने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि अब आप लोग अधिक जिम्मेदार पद पर पहुंच गए हैं। आप जहां भी रहें, पूरी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। मौके पर मौजूद अन्य वरीय अधिकारियों ने भी शुभकामनाएं दीं।

अनुशासन और जिम्मेदारी पर जोर

अधिकारियों ने प्रोन्नत पुलिसकर्मियों को कर्तव्य के प्रति निष्ठा, अनुशासन और पूर्ण जिम्मेदारी के साथ काम करने के लिए प्रेरित किया।

समारोह के अंत में सभी पदाधिकारियों ने एसपी व अन्य अधिकारियों के साथ ग्रुप फोटो खिंचवाई। पुलिस विभाग ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

परीक्षा के बाद मिली पदोन्नति

बता दें कि कुछ साल पहले इन पुलिसकर्मियों की विभागीय परीक्षा हुई थी। इसके बाद सिपाही से जमादार के पद पर प्रोन्नति देकर विभिन्न थानों व प्रतिष्ठानों में तैनाती की गई थी। अब एक सप्ताह पूर्व विभाग द्वारा उन्हें दारोगा पद पर प्रोन्नत किया गया है।