पश्चिम चंपारण के बगहा दो प्रखंड के 6 पैक्सों में मतदान शुरू, दोपहर तीन बजे तक वोटिंग
Bihar Pax Chunav: पश्चिम चंपारण के बगहा दो प्रखंड में छह पैक्सों के लिए मतदान सुबह सात बजे से शुरू ...और पढ़ें

HighLights
बगहा दो प्रखंड के छह पैक्सों में मतदान शुरू हुआ।
कुल 5481 मतदाता अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करेंगे।
मतगणना गुरुवार सुबह आठ बजे से प्रखंड सभागार में होगी।
जागरण संवाददाता, बगहा (पश्चिम चंपारण)। Bagaha Pax Election: जिले के बगहा दो प्रखंड अंतर्गत छह पैक्सों में बुधवार सुबह सात बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई है।
मतदान केंद्रों पर निर्धारित समय से पहले ही कर्मियों की तैनाती के साथ सभी जरूरी चुनाव सामग्रियां पहुंचा दी गई थीं। क्षेत्र में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
इस निर्वाचन प्रक्रिया में कुल 6662 मतदाता पंजीकृत हैं, लेकिन बरवल पैक्स में निर्विरोध निर्वाचन होने के कारण 1181 मतदाता वोट नहीं डालेंगे।
ऐसे में शेष 5481 मतदाता अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग कर प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे। मतदान की प्रक्रिया दोपहर तीन बजे तक चलेगी और समय पर परिसर में पहुंचे सभी मतदाताओं को वोट डालने का अवसर मिलेगा।
प्रशासनिक निगरानी एवं तैयारी
यह मतदान यमुनापुर टड़वलिया, जिमरी नौतनवा, नयागांव रामपुर, बकुली पंचगावा और ढोलबजवा लक्ष्मीपुर पैक्सों में कराया जा रहा है।
चुनाव प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा न आए, इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। मतदान समाप्त होने के उपरांत सभी मतपेटियों को कड़ी सुरक्षा के बीच देर शाम प्रखंड मुख्यालय लाया जाएगा।
कल होगी मतगणना
बगहा दो के बीडीओ सह एआरओ बिडू कुमार राम ने बताया कि छह पैक्सों में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संचालित हो रहा है।
मतपेटियों को सुरक्षित रखने के लिए प्रखंड मुख्यालय में विशेष इंतजाम किए गए हैं। पैक्स चुनाव के वोटों की गिनती गुरुवार सुबह आठ बजे से प्रखंड सभागार में कराई जाएगी।
यह भी पढ़ें- जमुई : अगले आदेश तक इस पैक्स चुनाव हुआ स्थगित, पैक्स अध्यक्ष ने कहा, षडयंत्र हुआ है
