Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Bagaha: गन्‍ने से ओवरलोड ट्रक पलटा, श्राद्ध से लौट रही महिला और 3 बच्‍चों की मौत, चालक फरार

    By Jagran NewsEdited By: Prateek Jain
    Updated: Wed, 14 Dec 2022 10:12 PM (IST)

    बगहा के चौतरवा थाना क्षेत्र के पतिलार बाजार कारखाना टोला के पास दुर्घटना में एक महिला और 2 मासूम बच्‍चों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दो और लोगों के भी गन्‍ने में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। (फोटो- जागरण)

    Hero Image
    जेसीबी से गन्ना हटाने के बाद तीनों शवों को बाहर निकाला गया।

    बगहा, जागरण टीम : चौतरवा थाना क्षेत्र के स्टेट हाइवे पर पतिलार बाजार कारखाना टोला के पास बुधवार की रात गन्ने से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें एक महिला और तीन बच्चों की दबकर मौत हो गई। दुर्घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। मुख्य मार्ग पर दुर्घटना होने से दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लग गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बुधवार की रात करीब आठ बजे ट्रक नंबर UP 53 CT 6531 का चालक गन्ना लादकर बगहा की ओर आ रहा था। वह पतिलार बाजार कारखाना टोला के पास पहुंचा ही था कि ओवलोडेड होने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया। इस घटना में श्राद्ध कर्म के भोज से पैदल लौट रहे पतिलार मिश्रौली टोला निवासी बांसफोड़ 36 वर्षीय लालमुनि देवी, उनकी आठ साल की बेटी बुच्ची, पांच वर्षीय नेहा और उसी गांव के लालबाबू के 7 साल के बेटे लाली की दबने से मौत हो गई।

    सूचना के बाद बड़ी संख्या ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और गन्ना हटाने लगे। कुछ देर बाद जेसीबी से गन्ना हटाने के बाद तीनों शवों को बाहर निकाला गया, जबकि और भी लोगों के दबे होने की आशंका है। हादसे के बाद चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया है। दुर्घटना के बाद मृतकोंं के गांव में कोहराम मच गया है।

    थानाध्यक्ष सुरेश यादव ने बताया कि दुर्घटना में महिला समेत चार लोगों की मौत हुई है। स्थानीय लोगों और जेसीबी की सहायता से सड़क के किनारे गन्ने को हटाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गन्ने में कुछ और लोगों के दबे होने की सूचना है।

    यह भी पढ़ें- Bihar: क्या हो गया तुम्हें...शराबबंदी के पक्ष में था न? विधानसभा में विपक्ष के नेता पर CM नीतीश ने खोया आपा