विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बगहा में प्रसव के दौरान नवजात की मौत, स्वास्थ्यकर्मियों पर लापरवाही का आरोप

Published: Thu, 15 Oct 2026 11:54 AM (IST)

Bagaha Newborn Death: बगहा-2 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के दौरान एक नवजात की मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों ...और पढ़ें

नवजात की मौत के बाद गमजदा स्वजन।

नवजात की मौत के बाद गमजदा स्वजन।

जागरण संवाददाता, बगहा (पश्चिमी चंपारण)। Bagaha Newborn Death: बगहा-2 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (शहरी) में गुरुवार को प्रसव के दौरान नवजात की मौत हो गई।

घटना के बाद मृत नवजात के स्वजन ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। स्वजन ने प्रसव कक्ष में मौजूद महिला स्वास्थ्यकर्मियों श्वेता भारती और विभा सिन्हा पर लापरवाही का आरोप लगाया।

अस्पताल में मचा हंगामा

नवजात की मौत के बाद अस्पताल परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया। मां लखपति देवी सहित परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था। स्वजन मृत नवजात को लेकर बिलखते रहे।

मृत नवजात बगहा-2 प्रखंड के मदनपुर स्थित अरगना टोला निवासी हरेंद्र बीन और लखपति देवी का पुत्र था। स्वजन के अनुसार, लखपति देवी को प्रसव के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था।

उनका आरोप है कि प्रसव के दौरान बच्चा स्वस्थ था और उसमें हलचल भी हो रही थी।

जांच में जुटे स्वास्थ्यकर्मी

स्वजन का आरोप है कि इसके बावजूद प्रसव कक्ष में मौजूद महिला स्वास्थ्यकर्मियों की कथित लापरवाही के कारण नवजात की जान चली गई।

मौके पर मौजूद चिकित्सक डॉ. मुकेश कुमार ने बताया कि प्रसव के बाद नवजात की जांच की गई तो उसे मृत पाया गया। फिलहाल स्वास्थ्यकर्मियों की लापरवाही को लेकर जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- बेतिया में छठियार की खुशियां मातम में बदलीं, खौलते तेल से झुलसी बच्ची की मौत पर अस्पताल में हंगामा