बगहा अस्पताल में एंबुलेंस नहीं मिलने पर हंगामा, सांप काटने से रेफर मरीज को निजी वाहन से ले गए
बगहा अनुमंडलीय अस्पताल में सांप काटने से पीड़ित मरीज को एंबुलेंस नहीं मिलने पर हंगामा हुआ। रेफर किए गए मरीज ...और पढ़ें

स्वजन को तत्काल एंबुलेंस की सेवा उपलब्ध नहीं हो सकी।
HighLights
सांप काटने से पीड़ित मरीज को बगहा अस्पताल लाया गया।
रेफर होने के बाद भी एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो सकी।
परिजनों को निजी वाहन से मरीज को बेतिया ले जाना पड़ा।
जागरण संवाददाता, बगहा (पश्चिम चंपारण)। Bagaha Hospital News: बुधवार की देर रात सांप काटने से पीड़ित गांधीनगर निवासी बसंत गौड़ को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया।
प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर संजय गुप्ता ने मरीज की स्थिति गंभीर देखते हुए उसे जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया। रेफर किए जाने के बाद मरीज को बेतिया ले जाने के लिए एंबुलेंस की जरूरत थी, लेकिन स्वजन को तत्काल एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो सकी।
एंबुलेंस नहीं मिलने पर हंगामा
स्वजन के अनुसार अस्पताल परिसर में पांच एंबुलेंस थीं, जिनमें से तीन में चालक और कर्मी मौजूद नहीं थे। इससे नाराज स्वजन ने अस्पताल में हंगामा किया। अस्पताल में एंबुलेंस सेवा जैन प्लस संस्था की ओर से संचालित की जाती है।
काफी प्रयास के बाद भी समय पर एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो सकी। इसके बाद स्वजन मरीज को निजी वाहन से जीएमसीएच बेतिया लेकर रवाना हुए। मामले को लेकर स्वजन में नाराजगी देखी गई।
