Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar News: पश्चिमी चंपारण में नेपाली मासूम के साथ हैवानियत की कोशिश, असफल होने पर दरिंदों ने ब्लेड मारकर किया घायल

    Updated: Thu, 25 Apr 2024 05:08 PM (IST)

    बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले में किशोरी के साथ तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया। विफल होने पर हैवानों ने पीड़िता को ब्लेड मारकर जख्मी कर दिया। जख्मी किशोरी को डायल 112 ने इलाज के लिए गौनाहा अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के बाद उसे घर पहुंचा दिया गया। हालांकि मामले में पुलिस की ओर से अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

    Hero Image
    पश्चिमी चंपारण में नेपाली मासूम के साथ हैवानियत की कोशिश। (सांकेतिक फोटो)

    संवाद सूत्र, गौनाहा। बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के एक गांव में किशोरी के साथ बीती शाम तीन युवकों ने दुष्कर्म का प्रयास किया। विफल होने पर दरिंदों ने पीड़िता के चेहरे पर ब्लेड मारकर जख्मी कर दिया।

    जख्मी किशोरी को पुलिस टीम 112 इलाज के लिए गौनाहा अस्पताल में लेकर गई। उपचार के बाद फिर उसे घर पहुंचा दी। हालांकि मामले में पुलिस की ओर से अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

    थानाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार का कहना है कि मामले कि जानकारी नहीं मिली है। आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

    चिकित्सा अधिकारी बोले- डरी सहमी थी किशोरी

    वहीं, गौनाहा अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शशि कुमार ने बताया कि पुलिस 112 की टीम से एक किशोरी को रात के बारह बजे के करीब लाई थी। उसका प्राथमिक उपचार के बाद उसे 112 के अधिकारी को सौप दिया गया है। लड़की के चेहरे पर कटने का निशान था। किशोरी काफी डरी सहमी थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मामा के यहां रहती है नेपाली किशोरी

    मिली जानकारी के मुताबिक, किशोरी नेपाल की रहने वाली है। उसके माता- पिता का देहांत हो चुका है। वह बीते दस माह से अपने मामा के घर रह रही है। वह मामा की छोटी बेटी के साथ सरेह में गई थी। तभी गांव के तीन युवक आए और उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किए। विफल होने पर ब्लेड मारकर जख्मी कर दिया।

    डायल 112 ने पहुंचाया रेफरल अस्पताल

    पीड़ित परिवार सदस्यों ने पुलिस टीम 112 को फोन किया। करीब आधे घंटे बाद 112 की गाड़ी पहुंची और पीड़िता को अपने साथ रेफरल हॉस्पिटल गौनाहा ले गई। फिर वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर लाकर छोड़ दिया गया। चर्चा है कि मामले में गांव में पंचायती भी हुई है। पंचों ने मामले को रफादफा करा दिया है।

    यह भी पढ़ें: Bihar Politics: चुनाव-प्रचार के बीच अचानक JDU दफ्तर पहुंच गए नीतीश कुमार, इलेक्शन कैंपेन कमेटी के साथ की अहम बैठक

    Manish Kashyap : भाजपा में शामिल हुए मनीष कश्यप, BJP में मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी; क्या अब लड़ेंगे चुनाव?