विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पश्चिम चंपारण में पति ने आठ साल पहले दी थी जान, अब आंगनबाड़ी सहायिका ने की आत्महत्या

Published: Fri, 03 Jul 2026 04:20 PM (IST)

पश्चिम चंपारण के श्रीनगर गांव में आंगनबाड़ी सहायिका सुगांती देवी ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली, जिसकी वजह अभी ...और पढ़ें

घटना के बाद पहुंची पुलिस व स्थानीय लोग। जागण

घटना के बाद पहुंची पुलिस व स्थानीय लोग। जागण

HighLights

  1. आंगनबाड़ी सहायिका सुगांती देवी ने पंखे से लटककर आत्महत्या की।

  2. आठ साल पहले पति ने भी जहर खाकर जान दी थी।

  3. पुलिस ने मोबाइल जब्त कर अंतिम कॉल की जांच शुरू की।

संवाद सूत्र, जागरण, नौतन (पश्चिम चंपारण) । नौतन थाना क्षेत्र के श्रीनगर गांव में आंगनबाड़ी सहायिका सुगांती देवी (40 वर्ष ) ने गुरुवार की दोपहर में खुद के घर में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली।

शाम में पुलिस को सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पंखे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कालेज अस्पताल भेजा।

शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने स्वजन को सौंप दिया है। हालांकि आत्महत्या के कारण का पता अभी तक नहीं चला है। पुलिस ने मृतका का मोबाइल जब्त किया है।

वह आत्महत्या करने से पूर्व किसी व्यक्ति से मोबाइल पर बात की थी। पुलिस इसकी जांच कर रही है। बताया जाता है कि पारिवारिक कलह में ही मृतका के पति सिकंदर महतो ने आर्ठ वर्ष पूर्व जहर खाकर जान दी थी ।

हालांकि मामला थाने तक नहीं पहुंचा था। स्वजन ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। मृतका को तीन बच्चे हैं। बड़े बेटे की उम्र करीब 13 वर्ष के आसपास है । छोटा बेटा दस साल का है।

पति की मौत के बाद वह गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका के रुप में बहाल हो गई थी। उसी से अपने परिवार का भरण पोषण कर रही है। मृतका के सास- ससुर व अन्य अलग रहते हैं ।

थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजन को सौंप दिया है। मृतका के मोबाइल पर आखिरी काल की जांच पड़ताल की जा रही है ।

महिला किस कारण से आत्महत्या की है । अभी इसका पता नहीं चल सका है। मामले में अभी तक आवेदन भी नहीं मिला है। आवेदन मिलने पर कांड दर्ज किया जाएगा ।

  • आंगनबाड़ी सहायिक की आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस
  • शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेजा
  • मृतका का मोबाइल पुलिस ने किया जब्त, काल डिटेल की हो रही जांच