विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नरकटियागंज होकर चलेगी नई अमृत भारत ट्रेन, सिकटा में भी होगा स्टॉपेज; रेलवे ने जारी किया शेड्यूल

Published: Thu, 14 May 2026 07:21 PM (IST)

न्यू जलपाईगुड़ी और अमृतसर के बीच एक नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन होगा। यह ट्रेन नरकटियागंज और सिकटा ...और पढ़ें

नरकटियागंज होकर चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस, सिकटा में भी होगा स्टॉपेज

नरकटियागंज होकर चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस, सिकटा में भी होगा स्टॉपेज

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सहयोगी, नरकटियागंज। नरकटियागंज जंक्शन से होकर एक और जोड़ी अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। यह ट्रेन न्यू जलपाईगुड़ी और अमृतसर के बीच चलेगी। लंबी दूरी की यह ट्रेन साप्ताहिक आधार पर संचालित होगी।

ट्रेन का टाइम-टेबल जारी कर दिया गया है, हालांकि इसके नियमित परिचालन की तिथि अभी स्पष्ट नहीं की गई है।

जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 14663 प्रत्येक शनिवार को न्यू जलपाईगुड़ी से अमृतसर के लिए रवाना होगी, जबकि ट्रेन संख्या 14664 प्रत्येक गुरुवार को अमृतसर से न्यू जलपाईगुड़ी के लिए चलेगी।

पश्चिम चंपारण जिले में इस ट्रेन का ठहराव नरकटियागंज तथा सिकटा स्टेशन पर निर्धारित किया गया है। ट्रेन में स्लीपर और जनरल बोगियां उपलब्ध रहेंगी।

निर्धारित समय के अनुसार, न्यू जलपाईगुड़ी जाने वाली 14664 ट्रेन सिकटा स्टेशन पर दोपहर 13:57 बजे पहुंचेगी और 13:59 बजे प्रस्थान करेगी।

वहीं, अमृतसर जाने वाली 14663 ट्रेन नरकटियागंज स्टेशन पर रात 21:00 बजे पहुंचकर 21:10 बजे रवाना होगी। नई ट्रेन के परिचालन से क्षेत्र के यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा में सुविधा मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर के बीच चलेगी नई अमृत भारत, मिथिला-सीमांचल और उत्तर बिहार के यात्रियों को राहत

यह भी पढ़ें- कोविड के बाद पहली बार दौड़ेगी हावड़ा-राजगीर समर स्पेशल, रेलवे ने जारी किया रूट चार्ट और शेड्यूल