विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bihar News : अभिनेता मनोज बाजपेयी का दिल अब भी गांव की मिट्टी में बसता है, अचानक एक बारात में पहुंचे

By Vivek Kumar Edited By: Dharmendra Singh
Published: Tue, 21 Apr 2026 04:28 PM (IST)

फिल्म स्टार मनोज बाजपेयी तीन दिवसीय बिहार दौरे के बाद गौनाहा के बेलवा गांव से लौटे। उन्होंने गांव की मिट्टी ...और पढ़ें

गौनाहा के बेलवा चौक पर समोसा और आलू चाप का स्वाद लेते मनोज बाजपेयी। जागरण

गौनाहा के बेलवा चौक पर समोसा और आलू चाप का स्वाद लेते मनोज बाजपेयी। जागरण

संवाद सूत्र, गौनाहा (पश्चिम चंपारण) । तीन दिवसीय बिहार दौर पर गौनाहा के बेलवा गांव पहुंचे फिल्म स्टार मनोज बाजपेयी मंगलवार को वापस लौट गए। उन्होंने कहा कि गांव की मिट्टी और लोगों से जुड़ाव असली ताकत है।

जिंदगी की भाग- दौड़ और उपलब्धियां चाहे जितनी भी मिल जाए, लेकिन खेतों की खुशबू और यहां की मिट्टी हमेशा वापस बुलाती है। बचपन से लेकर आज तक जब भी हम गांव आते हैं एक अलग की तरह अनुभूति होती है।

इस गांव की मिट्टी से विनम्रता , दृढ़ता और अभिनय के लिए गहराई मिली है। भ्रमण के दौरान बेलवा चौक पर स्थित देवी मंदिर पहुंचे। यह मंदिर उनकी दिवंगत माता गीता देवी ने बनवाई थी।

मंदिर परिसर में पहुंच कर काफी भावुक हुए। पास में मौजूद भितिहरवा आश्रम जीवन कौशल ट्रास्ट के अध्य्क्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह, शिक्षाविद ज्ञान देवमणि त्रिपाठी, राकेश राव, डॉ दीपेंद्र बाजपेई, गोलू, सिंह आदि से भोजपुरी में कहा, ई मंदिर हमार माई बनवईले बिया। यहां के माता बड़ी जगता हई। सबलोग दर्शन कर ल जान। मंदिर में माता टेक कर पूजा अर्चना की।

रास्ते में बारात के वाहनों की भीड़ देख महादलित बस्ती में रुके

भ्रमण के दौरान वे शाम में घर जा रहे थे तो रास्ते में भीड़ थी। उन्होंने पूछा इतनी भीड़ क्यों तो ग्रामीणों ने बताया, बारात की तैयारी हो रही है। फिर खाने के लिए आमंत्रित किया गया।

उन्होंने महादलित बस्ती में बैठकर कोल्ड ड्रिंग्स और पानी पिया। कुछ लोगों की समस्या सुनी और तुरंत उस दिशा में पहल के लिए अधिकारियों से भी बात किया। ग्रामीण काफी खुश हुए। नरेश साह के घर शादी में आए नेपाल के रिश्तेदारों ने अभिनेता के साथ फोटो खिंचवाया। 

समोसा और आलू चाप का लिया आनंद

बेलवा चौक पर पहुंचे मनोज बाजपेयी तो गाड़ी से उतरे और एक दुकान में घुस गए। बोले आलू चाप और समोसा ताजा बनाकर खिलाओ। फिर आलू चाप और समोसा का आनंद लिए।

बोले, यह चौराहा बचपन की याद ताजा करता है। बेलवा की कण- कण में मेरा दिल बसता है। इस जन्म में मैं इस धरती को नहीं भूला सकता। इस दौरान सैकड़ों बच्चों को बुलाकर टॉफी बाटे। उनकी पढ़ाई का हाल जाना।

सगाई समारोह में पहुंचे मंगुराहा

वीटीआर के मंगुराहां के सभागार में आयोजित डॉ दीपेंद्र वाजपेयी के भाई अभिषेक बाजपेयी के सगाई समारोह में शामिल होने के लिए मनोज बाजपेयी दोस्तों के साथ पहुंचे। वर वधु को आशीर्वाद दिया।

मौके पर रानू मिश्रा, शाहिद परवेज, विकास सोनी, प्रियदर्शी प्रियम, आशुतोष सिंह, रेंजर अंशुमन कुमार, अंकुश तिवारी, सुमन सौरभ, शैलेंद्र आदि सहित सैकड़ो लोगों उपस्थित थे।

रेंजर ने अभिनेता का किया सम्मान

वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के रेंजर अंशुमन कुमार ने उन्हें स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस स्मृति-चिह्न में बाघ और उसके शावक की आकर्षक आकृति उकेरी गई है, जो क्षेत्र की समृद्ध जैव विविधता और वन्यजीव संरक्षण का प्रतीक है।

अभिनेता मनोज बाजपेयी ने रेंजर से जंगल और वन्यजीवों की वर्तमान स्थिति को लेकर विस्तार से बातचीत की। उन्होंने बाघों की सुरक्षा, जंगलों के संरक्षण और स्थानीय समुदाय की भूमिका को लेकर विशेष रुचि दिखाई।