West Champaran : बाइक की चेचिस, इंजन नंबर में हेराफेरी... आखिर युवक क्या छिपाना चाहता था?
पश्चिम चंपारण के सिकटा में पुलिस ने वाहन जांच के दौरान इंजन और चेसिस नंबर में हेराफेरी करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी पूर्वी चंपारण का र ...और पढ़ें

इस खबर में प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।
संवाद सूत्र , सिकटा (पश्चिम चंपारण) । कागजों में कुछ और, हकीकत में कुछ और जांच में जब बाइक की सच्चाई खुली तो पूरे मामले से परदा उठ गया। चेचिस और इंजन नंबर में हेराफेरी कर बाइक चलाने वाला मोतिहारी का युवक आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। मामूली दिखने वाली बाइक के पीछे छिपा यह खेल कानून को चकमा देने की कोशिश था। अब गिरफ्तारी के बाद पुलिस उससे जुड़े राज टटोलने में जुट गई है।
इंजन नंबर में हेराफेरी करने वाले युवक को गिरफ्तार, बाइक भी जब्त
स्थानीय थाने की पुलिस ने वाहन जांच के दौरान चलान काटने के क्रम में बाइक की चेचिस और इंजन नंबर में हेराफेरी करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। उसकी बाइक भी जब्त की गई है। बाइक चालक पूर्वी चम्पारण के पलनवा थाना के परसावना तपसी निवासी मनोज गिरी के पुत्र शैलेन्द्र गिरी(19 वर्ष) है।
वह बीआर 22 एक्यू - 4880 रजिस्ट्रेशन नंबर बाइक लेकर सिकटा आया था। सिकटा बस स्टैंड के पास वाहन जांच के क्रम में पकड़ लिया गया। थानाध्यक्ष नीतीश कुमार मौर्य ने बताया कि एएसआई सुभाष कुमार के नेतृत्व में पुलिस घोड़सहन नहर चौक स्थित बस स्टैंड पर वाहन जांच कर रही थी।
रजिस्ट्रेशन नंबर की जांच की गई
वाहन चालान मशीन से बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर की जांच की गई तो उसमें बाइक बलथर थाना के जगीराहा भौंरा निवासी रामचन्द्र साह के पुत्र तपसी साह के नाम पर पाया गया। बाइक पर अंकित इंजन व चेचिस नंबर का भौतिक सत्यापन किया गया तो वह गौरीपुर लक्ष्मीपुर निवासी शेषनाथ साह की पत्नी विद्या देवी के नाम दर्ज मिला।
बाइक संबंधित कागजात की मांग की गई। लेकिन बाइक चालक कोई कागजात प्रस्तुत नही किया। बाइक की चेचिस व इंजन नंबर के फर्जीवाड़े के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार बाइक चालक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।