Move to Jagran APP

दूल्हा है फरार, बारात लेकर पहुंची दुल्हन... कर रही इंतजार, जानिए

शादी की जिद कर दुल्हन अनशन पर बैठी दूल्हे का इंतजार कर रही है, साथ में बाराती भी हैं और दूल्हा अपने पिता के साथ फरार है। अनोखी दुल्हन और अनोखी इस बारात को देखने लोग आ रहे हैं

By Kajal KumariEdited By: Published: Fri, 18 Nov 2016 12:11 PM (IST)Updated: Fri, 18 Nov 2016 10:41 PM (IST)
दूल्हा है फरार, बारात लेकर पहुंची दुल्हन... कर रही इंतजार, जानिए
दूल्हा है फरार, बारात लेकर पहुंची दुल्हन... कर रही इंतजार, जानिए

पश्चिम चंपारण [जेएनएन]। गुरुवार से एक दुल्हन अपने दूल्हे का इंतजार कर रही है लेकिन दूल्हा अपने पिता के साथ फरार है। दुल्हन ने जिद कर दी है और अनशन पर बैठी है कि वह दूल्हे से ही शादी करेगी। सबसे बड़ी बात है कि दुल्हन के गांव की महिलाओं के साथ ही दूल्हे के गांव की महिलाएं भी बाराती बनकर दूल्हे का इंतजार कर रही हैं।

loksabha election banner

इस अनोखी शादी का सबको इंतजार है। बैरिया प्रखंड के तिलंगही गांव के मठ पर रात भर नृत्य संगीत के कार्यक्रम के बाद गुरुवार सुबह से ही दुल्हन एवं बाराती लड़के के दरवाजे पर अनशन पर बैठ गए हैं। लड़की गीता का कहना है कि अगर शादी नहीं होती है, तो वह न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाने से बाज नहीं आएगी।

लड़के की मां ने कहा - बेटा आ जाए तो होगी शादी

दुल्हन गीता के साथ अनशन पर बैठने वाली बाराती महिलाओं में लड़की की भाभी, बड़ी बहन, रिश्तेदार और पड़ोसी शामिल हैं। उधर, लड़के की मां सुनीता देवी ने कहा कि वह शादी के लिए राजी है। लड़का आ जाए, तो शादी हो जाएगी।

वर पक्ष ने किया था इंकार, दुल्हन लेकर पहुंची है बारात

बता दें कि वर पक्ष के इनकार करने के बाद बुधवार को पूर्वी चंपारण के हरसिद्धि निवासी लालबाबू सहनी की पुत्री गीता कुमारी बारात लेकर लड़के के घर पहुंच गई थी। इसकी सूचना के बाद लड़का दीपक एवं उसके पिता केदार चौधरी फरार हो गए। इस वजह से बारात रात भर गांव के मठ पर टिकी रही।

अनोखी दुल्हन, अनोखी बारात देखने आ रहे लोग

इस दौरान रात में मठ पर नाच-गान का भी कार्यक्रम चला और बारातियों ने जमकर आनंद लिया। इधर, गुरूवार की देर शाम तक भी लड़का व उसके पिता फरार बताए गए हैं।

गीता की बारात में आए उसके भाई नवल सहनी, लक्ष्मण सहनी एवं बहनोई दिलीप सहनी बारातियों के खिलाने-पिलाने के लिए लड़के के गांव में ही लंगर चलवा रहे हैं। तिलंगही गांव में आई अनोखी बारात, दुल्हन एवं बारातियों को देखने के लिए आस पड़ोस के गांवों के लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.