Move to Jagran APP

क्वारंटाइन किए गए 25 हजार प्रवासी मजदूरों को मिलेगी छुट्टी

जिले में क्वारंटाइन किए गए 25 हजार प्रवासी मजदूरों को एक या दो दिनों में उन्हें जाने की अनुमति दे दी जाएगी।

By JagranEdited By: Published: Sat, 23 May 2020 09:07 PM (IST)Updated: Sun, 24 May 2020 06:06 AM (IST)
क्वारंटाइन किए गए 25 हजार प्रवासी मजदूरों को मिलेगी छुट्टी
क्वारंटाइन किए गए 25 हजार प्रवासी मजदूरों को मिलेगी छुट्टी

बेतिया। जिले में क्वारंटाइन किए गए 25 हजार प्रवासी मजदूरों को एक या दो दिनों में उन्हें जाने की अनुमति दे दी जाएगी। लेकिन उनकी मेडिकल जांच करने के बाद ही छुट्टी दी जाएगी। ए समूह के शहरों से आए लोगों को ही क्वारंटाइन किया जाएगा। बहरहाल जिले के 586 क्वारंटइन सेंटर संचालित हैं। इसमें आवासित प्रवासी श्रमिकों एवं अन्य की संख्या 52 हजार 282 है। मुख्य सचिव के निर्देश के बाद प्रवासी मजदूरों को तीन श्रेणियों में विभाजित किया गया है। ग्रुप क, गु्रप ख एवं गु्रप ग के रूप में विभाजित किया गया है। इसमें समूह क के 8635, समूह ख के 18हजार 281 एवं समूह ग के क्वारंटाइन में 25366 प्रवासी आवासित है। उप विकास आयुक्त रविन्द्र नाथ प्रसाद सिंह ने बताया कि समूह क के प्रवासियों को पूरी अवधि तक क्वारंटाइन रहना होगा। जबकि समूह ख एवं ग में जिन प्रवासियों को कोरोना के लक्षण दिखाई दे रही है, उन्हें हेल्थ क्वारंटाइन करते हुए स्वास्थ्य जांच का निर्देश दिया गया है। वहीं जिनमें किसी भी प्रकार के लक्षण दिखायी नही दे रहे है उनका स्क्रीनिग कर होम क्वारंटाइन के लिए घर भेज भेज दिया जाएगा।

loksabha election banner

ए समूह में शामिल शहर

दिल्ली, एनसीआर, गुरुग्राम, गाजियाबाद, फरीदाबाद, मुंबई, पुणे, सूरत, अहमदाबाद, बेंगलुरु। इनसेट

एक दर्जन क्वारंटाइन सेंटरों से 1827 प्रवासियों को मिली घर जाने की इजाजत

फोटो : 23बीईटी 19 योगापटटी, संवाद सूत्र : प्रखंड के क्वारंटाइन सेंटरों से अवधि पूरी करने वाले 1827 प्रवासियों को उनके घर जाने की अनुमती दे दी गई है। उन्हें घर जाने के समय आवश्यक कीट मुहैया कराया गया। इसमें क्वारंटाइन सेंटर हरपुरवा बीन टोली में 71 किट, मध्य विद्यालय हरपुर बाजार में 174 किट क्वारंटाइन सेंटर प्राथमिक विद्यालय हरपुरवा शरणार्थी शिविर में 62 कीट क्वारंटाइन सेंटर प्राथमिक विद्यालय धनवतिया पिपरा मे 53 कीट क्वारंटाइन सेंटर मध्य विद्यालय कोहरा में 189 कीट और क्वारंटाइन सेंटर बासोपट्टी विद्यालय में 110 कीट का वितरण किया गया। सीओ अभिषेक कुमार, बीडीओ संजीव कुमार ने संयुक्त रूप से कीटों का वितरण किया। मौके पर सीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि सभी क्वारंटाइन किए गए व्यक्तियों को आपदा प्रबंधन की ओर से मिलने वाली सारी सुविधाएं दी जाएगी। जो क्वारंटाइन सेंटर में क्वारंटाइन अवधी पूरा कर अपने घर गए हैं, वे सुरक्षा कीट से वंचित है सभी को उनके बैंक खाते में कीट की राशि भेजी जाएगी। इसके लिए क्वारंटाइन सेंटरों से सूची को खंगाला जा रहा है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार और शनिवार को प्रखण्ड के 1 दर्जन क्वारंटाइन सेंटरों से 1827 प्रवासियिों को 14 दिन के क्वारंटाइन अवधि पूरा करने के बाद उन्हें जाने की अनुमती दे दी गई। करने पर टम्परेचर स्क्रीनिग जांच के बाद घर जाने की अनुमति दी गई 7 साथ ही सभी प्रवासियों को घर में सोशल डिस्टेंसिग में रहने की सलाह दी गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.