Move to Jagran APP

बगहा अनुमंडल में 210 दंडाधिकारियों की तैनाती, रहेगी पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था

बगहा। बगहा अनुमंडल में कुल 182 पूजा पंडाल स्थापित हुए हैं। जहां मां दुर्गा के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ेगी।

By JagranEdited By: Published: Sun, 06 Oct 2019 12:04 AM (IST)Updated: Sun, 06 Oct 2019 06:30 AM (IST)
बगहा अनुमंडल में 210 दंडाधिकारियों की तैनाती, रहेगी पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था
बगहा अनुमंडल में 210 दंडाधिकारियों की तैनाती, रहेगी पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था

बगहा। बगहा अनुमंडल में कुल 182 पूजा पंडाल स्थापित हुए हैं। जहां मां दुर्गा के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ेगी। इसके अलावा सिद्ध देवी स्थलों पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने का क्रम जारी है। ऐसे में जरा सी चूक भारी पड़ सकती है। सभी पुलिस व प्रशासनिक पदाधिकारी अपने अपने क्षेत्र में पूरी चौकसी बरते। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसका ख्याल रखे। शांति व्यवस्था बनाए रखने में आप सभी का सहयोग अपेक्षित है। शनिवार को नगर भवन परिसर में एसडीएम विशाल राज ने दंडाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए उपरोक्त बातें कही। बताया कि कुल 210 दंडाधिकारियों व इतने ही पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की गई है। विधि व्यवस्था को लेकर किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न करने वालों को बख्सा नहीं जाएगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को चेतावनी दी कि सभी पूजनोत्सव की समाप्ति तक अपने अपने क्षेत्र में मुस्तैद रहें। पूजनोत्सव के दौरान रात्रि में नगर के सभी पूजा पंडालों पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। इसलिए पूरी सतर्कता बरतें, कहीं यदि किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न हो तो इसकी तत्काल सूचना मुख्यालय को दें। त्वरित कार्रवाई होगी। ड्यूटी से गायब रहने वाले अधिकारी बख्से नहीं जाएंगे। निर्धारित रूटचार्ट के अनुसार विसर्जन जुलूस निकालने और डीजे पर सख्ती से पाबंदी रखने का आदेश एसडीएम ने दिया। उल्लेखनीय है कि प्रशासनिक महकमे ने पूर्व में ही डीजे पर पाबंदी लगा रखी है। सभी पूजा समितियों से रूटचार्ट ले लिया गया है। बैठक में सभी संबंधित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी तथा कर्मी शामिल थे।

prime article banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.