19 लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार : मनोज तिवारी
बेतिया। दिल्ली भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद मनोज तिवारी ने कहा है कि यह चुनाव बिहार
बेतिया। दिल्ली भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद मनोज तिवारी ने कहा है कि यह चुनाव बिहार के भविष्य का चुनाव है। यदि सरकार बनी तो 19 लाख युवाओं को रोजगार और कोरोना का मुफ्त दवा का वितरण होगा। वे शुक्रवार को हरगुन शाही उच्च विद्यालय सरिसवा में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने राजद को जंगलराज तथा कांग्रेस को हत्यारा समर्थक और कम्युनिस्ट को भारत का टुकड़ा-टुकड़ा करने की कोशिश करने वाला गैंग बताया। मनोज तिवारी ने कहा कि बिहार में खुशियों की शुरुआत हुई है। लेकिन पूर्ण विकास अभी शेष है। यहां जातिवाद नहीं होनी चाहिए। लेकिन विकास शिखर से अभी भी दूर है। मनोज तिवारी के भारत के सपना सजाव हे भैया 56 इंच सीना के तू मान बढ़ाव हे भैया के गुनगुनाहट पर जमकर तालियां बजीं। राज्यसभा सदस्य सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि बिहार जनसंख्या नियंत्रण बिल अवश्य लागू होगा। उन्होंने राजद को घोटालों की सरकार बताया और कहा कि अब बिहार शिक्षा का माहौल बदला बिहार का विकास हुआ है। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने कहा कि सरिसवा भाजपा व जनसंघ की धरती है। नीतीश सरकार में सड़क, बिजली ,स्वास्थ्य, शिक्षा में विकास हुआ है। कार्यक्रम में रामेश्वर चौरसिया, राजेश उपाध्याय, मुन्ना जायसवाल, पप्पू गुप्ता, गांधी बाबा, मनोज सिंह, शैलेन्द्र मिश्र, अशोक पटेल, स्वामी नाथ शर्मा, प्रेम साह, निर्भय कांत सिंह, सुखदेव पाल, राजकिशोर प्रसाद, अचल नारायण शर्मा, फुलेना शुक्ल देहाती सहित कई लोग उपस्थित रहे।