17 लीटर शराब जब्त, धंधेबाज भागे
बगहा। थाना क्षेत्र के मझौवा धांगड़ टोली के पास तिरहुत नहर तटबंध से गुरुवार की शाम छापेम
By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Aug 2020 11:06 PM (IST)Updated: Fri, 14 Aug 2020 11:06 PM (IST)
बगहा। थाना क्षेत्र के मझौवा धांगड़ टोली के पास तिरहुत नहर तटबंध से गुरुवार की शाम छापेमारी में 17 लीटर चुलाई शराब जब्त की गई। वही धंधेबाज पुलिस की भनक लगते ही मौके से फरार हो गया। थानाध्यक्ष विनय मिश्र ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त स्थल से शराब की बिक्री की जा रही है।तत्काल गश्ती में निकले एसआइ डी सी राम सशस्त्र बल के साथ मौके पर पहुंचे।उधर पुलिस की भनक लगते ही धंधेबाज भाग निकला। मौके से उक्त 17 लीटर शराब जब्त कर ली गई। बिहार मद्य निषेध उत्पाद अधिनियम के तहत अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें