अगलगी में 150 घर खाक, दो दर्जन से अधिक मवेशी की जलकर मौत
बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले में खाना बनाने के दौरान आग लगने से 150 घर जलकर खाक हो गए। दो दर्जन से अधिक मवेशी की मौत हो गई।
By Ravi RanjanEdited By: Published: Sat, 14 Apr 2018 08:23 PM (IST)Updated: Sat, 14 Apr 2018 10:26 PM (IST)
पश्चिमी चंपारण [जेएनएन]। बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के ठकराहां प्रखंड क्षेत्र के उमा टोला में शनिवार सुबह आग से करीब डेढ़ सौ घर जल गए। दो दर्जन से अधिक मवेशी जलकर मर गए। घटना में लाखों रुपये की आर्थिक क्षति हुई।
बताया गया कि सुबह करीब 11 बजे खाना पकाने के दौरान देवनारायण यादव के घर में आग लगी। देखते ही देखते आग की लपटों ने कई घरों को चपेट में ले लिया। ग्रामीण आग पर काबू पाने का प्रयास करते, तब तक तेज हवा के कारण आग पूरे गांव में फैल गई। दो घंटे के प्रयास के बाद लोगों ने आग पर काबू पाया। लेकिन, तब तक फूस के डेढ़ सौ घर जल चुके थे।
उधर, सूचना के बावजूद समय से अग्निशमन दस्ते के नहीं पहुंचने पर लोग आक्रोशित दिखे। आग बुझने के बाद अधिकारी पहुंचे। एसडीएम घनश्याम मीना ने कहा कि ठकराहां सीओ को भेजा गया है। पीडि़तों को चूड़ा -गुड़ और प्लास्टिक शीट दी जाएगी। फिर आपदा प्रबंधन से निर्धारित राहत राशि भुगतान होगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें