वैशाली में पेशाब करने के लिए रुके युवक पर 6-7 राउंड फायरिंग, पैर में लगी 2 गोलियां
पातेपुर थाना क्षेत्र में लघुशंका के लिए रुके एक युवक पर दो मोटरसाइकिल सवार चार बदमाशों ने छह-सात राउंड फायरिंग की, जिससे उसके पैर में दो गोलियां लगीं।
-1771310636965-1771393301045-1771393307917_v-1781159717708-1788255553606_m.webp)
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर।
HighLights
पातेपुर में लघुशंका के लिए रुके युवक पर फायरिंग।
दो मोटरसाइकिल सवार चार बदमाशों ने छह-सात राउंड गोली चलाई।
युवक के पैर में दो गोलियां लगीं, अस्पताल में इलाज जारी।
संवाद सूत्र, पातेपुर। बलिगांव थाना क्षेत्र के सरैया-विजयपुरा के बीच सड़क किनारे मोटरसाइकिल खड़ी कर लघुशंका के लिए रुके युवक पर दो मोटरसाइकिल पर सवार चार युवकों ने छह-सात राउंड फायरिंग कर दी।
फायरिंग के दौरान दो गोलियां युवक के पैर में लग गईं, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद सभी आरोपित मौके से फरार हो गए। जख्मी युवक का इलाज मुजफ्फरपुर सदर अस्पताल में चल रहा है।
जख्मी की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर कटेसर गांव निवासी धनराज कुमार (21), पिता-बृजबाला कुमार ठाकुर के रूप में हुई है।
घायल ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि 31 अगस्त को वह सकरा से काम कर बाइक से अपने घर लौट रहा था। दोपहर करीब 1:30 बजे सरैया-विजयपुरा के बीच सड़क किनारे मोटरसाइकिल खड़ी कर वह लघुशंका के लिए रुका था।
इसी दौरान एतवार हाट की ओर से दो मोटरसाइकिल पर सवार चार लोग वहां पहुंचे। दोनों मोटरसाइकिल पर दो-दो लोग सवार थे। वहां पहुंचते ही चारों ने उस पर गोली चलानी शुरू कर दी।
बदमाशों ने करीब छह-सात राउंड फायरिंग की। इस दौरान दो गोलियां उसके पैर में लग गईं। गोली लगने से वह जख्मी होकर गिर पड़ा।
फायरिंग कर फरार हुए बदमाश
घायल के अनुसार, फायरिंग के बाद चारों युवक मोटरसाइकिल से मौके से फरार हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए मुजफ्फरपुर सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
घायल ने मामले में वरुण कुमार राय, पिता-स्वर्गीय रामश्रेषट राय, ग्राम-गोविंदपुर बेला, संतोष कुमार, पिता-स्वर्गीय शंकर महतो, ग्राम-दसकुरबा तथा बबलू मुखिया, पिता-स्वर्गीय पितामबर राय, ग्राम-दसकुरबा के नाम बताए हैं। वहीं एक अन्य युवक की पहचान नहीं हो सकी है।
थानाध्यक्ष रामनिवास कुमार ने बताया कि घायल के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है। गोलीबारी के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।
